UP Weather Update: यूपी में अचानक बदला मौसम... इन 50+ जिलों में मॉनसूनी बारिश का अलर्ट, 40 KM/ प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं

यूपी तक

30 Sep 2025 (अपडेटेड: 30 Sep 2025, 02:12 PM)

UP Weather Update: यूपी में मौसम का अचानक बदला मिजाज. 50+ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके शहर का हाल और 40 KM/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का असर.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है. मगर जाने से पहले मौसम में एक बड़ा उलटफेर करने वाला है. बीते कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद, राज्य के एक बड़े हिस्से को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अचानक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश के 50 से भी अधिक जिलों में मौसम अचानक पलट जाएगा. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे (KMPH) की स्पीड से तेज हवाएं चलने और मॉनसूनी बारिश होने की प्रबल संभावना है. तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के साथ, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यह बारिश कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से राहत दिला सकती है, लेकिन निचले इलाकों में जल-जमाव की स्थिति भी बन सकती है. 

इन 50+ जिलों में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की है. प्रभावित होने वाले प्रमुख जिले इस प्रकार हैं:

पूर्वी और मध्य यूपी: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, कौशांबी, रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर.

बुंदेलखंड और आसपास: चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, झांसी.

पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र: इटावा, औरैया, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद.

तराई और अन्य इलाके: गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में फिर दस्तक देगा मॉनसून, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक यूपी के इन जिलों में होगी बारिश