UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में मौसम की चाल लगातार बदल रही है. कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी अचानक सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं. अब मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि 9 फरवरी को मौसम एक बार फिर पलटने जा रहा है. विदा होती ठंड के बीच कोहरे ने एक बार फिर वापसी की है, जिससे कई जिलों में सुबह के वक्त रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में रहेगा 'अत्यंत घना कोहरा'
इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी बहुत कम रहने की संभावना है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो सकती है:
गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में.
इन जिलों में 'घना कोहरा' रहने के आसार
यहां भी सुबह के वक्त धुंध की मोटी चादर छाई रहेगी:
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में.
सावधानी: अगर आप कल सुबह इन जिलों में सफर करने वाले हैं, तो सावधानी बरतें. फरवरी का यह बदलता मौसम सेहत पर भी भारी पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT









