UP Weather Update: यूपी में 1 सितंबर को इन 40+ जिलों में होगी घमासान मॉनसूनी बारिश... 50+ जनपद में बिजली गिरने का अलर्ट

यूपी तक

31 Aug 2025 (अपडेटेड: 31 Aug 2025, 04:56 PM)

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का जलवा बरकरार है. 1 सितंबर को 40 से ज्यादा जिलों में घमासान बारिश का अलर्ट जारी. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 1 सितंबर के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक राज्य के 11 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. इसके अलावा, 31 जिलों में भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' भी है. वहीं, लगभग 50 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी भी दी गई है. यह मॉनसून की बढ़ती सक्रियता का संकेत है, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में है 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट) होने की संभावना है:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर

वहीं, इन जिलों में भारी वर्षा (येलो अलर्ट) होने की संभावना है:

बांदा, चित्रकूट, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

बिजली गिरने की चेतावनी

इन जिलों के अलावा, मौसम विभाग ने लगभग 50 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात (आकाशीय बिजली) होने की चेतावनी भी जारी की है. इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर दिया बहुत बड़ा अपडेट... इन 3 दिन होगी जोरदार बारिश