UP Weather Update: 24 घंटे में सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन शहरों में होगी मूसलाधार

यूपी तक

• 09:27 AM • 20 Jul 2024

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सावन महीने की शुरुआत से पहले ही जबर्दस्त बारिश का माहौल बन गया है. भारी बारिश की वजह से यूपी के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

Weather Update

Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सावन महीने की शुरुआत से पहले ही जबर्दस्त बारिश का माहौल बन गया है. भारी बारिश की वजह से यूपी के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. करीब डेढ़ दर्जन से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. यूपी के सभी 75 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश की संभावनाएं हैं. आइए आपको विस्तार से बताते हैं. 

यह भी पढ़ें...

पीलीभीत, लखीमपुर खीरी... तराई के इन जिलों में हर जगह बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जुलाई को सुबह 8:30 से लेकर 21 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक यूपी में लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर बरेली, रामपुर और मुरादाबाद के करीब सभी हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बहराइच, सीतापुर, बदायूं, संभल, ज्योतिबा फुले नगर और बिजनौर में भी कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. 

पूर्वी यूपी के सभी जिलों में बारिश

इसी तरह देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा के अलावा बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव और हरदोई में कुछ जगहों पर बारिश करे आसान हैं. इसके अलावा बलिया, गाजीपुर, मऊ , चंदौली, सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, आजमगढ़, बस्ती, अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, रामपुर नगर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कांशीरामनगर और अलीगढ़ में एक या दो जगहों पर बारिश पड़ सकती है. 

बुंदेलखंड, पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने बुंदेलखंड के अन्य जिलों जैसे हमीरपुर, महोबा झांसी,जालौन, ललितपुर के अलावा कानपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस इत्यादि में भी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी यूपी में बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर से लेकर गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद तक बारिश पड़ सकती है.