यूपी को मिली 2 सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात, रूट और टाइमिंग जारी; 7 सितंबर से पटरियों पर दौड़ेंगी

आयशा शेख़

• 01:26 PM • 01 Sep 2026

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल के बीच दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. दोनों ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोच की सुविधा होगी.

UP Tak
Google CTA

UP Special Trains: रेलवे ने एक्स्ट्रा भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल के बीच दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग दिनों में संचालित होंगी.

यह भी पढ़ें...

रेलवे के मुताबिक, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल के बीच ट्रेन संख्या 02456/02455 और आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल के बीच 02458/02457 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. इन ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोच की सुविधा होगी.

नई दिल्ली-कानपुर के बीच 49 ट्रिप

ट्रेन संख्या 02456 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल का संचालन 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा. ट्रेन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी. इस ट्रेन के कुल 49 ट्रिप होंगे.

वापसी में ट्रेन संख्या 02455 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली भी इन्हीं दिनों यानी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी. इसका संचालन भी 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक होगा और कुल 49 ट्रिप लगाए जाएंगे.

क्या रहेगा नई दिल्ली-कानपुर ट्रेन का समय?

ट्रेन संख्या 02456 नई दिल्ली से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी. इसके बाद अलीगढ़ जंक्शन पर 9:52 से 9:54 बजे, इटावा जंक्शन पर 11:55 से 11:57 बजे रुकेगी और दोपहर 1:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 02455 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3 बजे चलेगी. यह इटावा में 4:20 से 4:22 बजे, अलीगढ़ में शाम 6:15 से 6:17 बजे रुकेगी और रात 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

आनंद विहार-कानपुर के बीच 36 ट्रिप

दूसरी स्पेशल ट्रेन सेवा आनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच होगी. ट्रेन संख्या 02458 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल 8 सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी. इसका संचालन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को होगा. इस ट्रेन के कुल 36 ट्रिप होंगे.

वापसी में ट्रेन संख्या 02457 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल भी मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी. इसका संचालन भी 8 सितंबर से 29 नवंबर तक होगा और इसके 36 ट्रिप होंगे.

आनंद विहार से कानपुर तक कितना समय लगेगा?

ट्रेन संख्या 02458 आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:20 बजे रवाना होगी. अलीगढ़ जंक्शन पर 9:52 से 9:54 बजे और इटावा जंक्शन पर 11:55 से 11:57 बजे रुकेगी. इसके बाद दोपहर 1:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 02457 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3 बजे चलेगी और रात 8:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. रास्ते में इटावा और अलीगढ़ जंक्शन पर इसका ठहराव होगा.

यूपी को मिली नई स्पेशल ट्रेन की सौगात, प्रयागराज से आगरा तक के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा; 15 स्टेशनों पर ठहराव