UP Monsoon News: आज 50 KM/घंटे की रफ्तार से हवा और प्री मॉनसूनी बारिश का अलर्ट, अगले 120 घंटों तक ऐसा रहेगा मौसम

यूपी तक

17 Jun 2025 (अपडेटेड: 17 Jun 2025, 01:37 PM)

UP Monsoon News: पिछले 24 से 48 घंटे के दौरान यूपी के लोगों को भीषण गर्मी (UP Weather) से थोड़ी राहत मिली है. दरअसल प्री मॉनसूनी बारिश (UP Weather Update) की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसी बीच अब मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर नई अपडेट जारी की है. मौसम विभाग ने मॉनसून (UP Monsoon Update) को लेकर बड़ी बात बताई है.

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather Update, UP Weather, UP Weather update, imd update, up imd update, UP Monsoon, Noida Weather, Lucknow Weather, Kanpur Weather, Gorakhpur Weather, Prayagraj Weather, यूपी मौसम, यूपी मौसम अपडेट

UP Monsoon News (PC-AI)

Google CTA

UP Monsoon News: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश (UP Monsoon Update) के लोगों के लिए पिछले 1-2 दिन थोड़े राहत भरे रहे हैं. दरअसल पिछले 24 से 48 घंटों के बीच उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश को दर्ज किया गया है. इस दौरान बिजली भी कड़की है और तेज हवाएं भी चली हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि यूपी में मॉनसून आ गया है. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि ये मॉनसूनी बारिश नहीं बल्कि प्री मॉनसूनी बारिश है. प्री मॉनसूनी बारिश ने यूपी का मौसम थोड़ा बदला है. इसी बीच मौसम विभाग (UP Weather) ने आज फिर यूपी के मौसम को लेकर अहम अपडेट जारी किया है. IMD ने आज भी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इस दौरान यूपी में 50 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं भी चल सकती हैं.

यूपी के इस इलाके में होगी खूब बारिश

आईएमडी ने आज यानी 17 जून को लेकर जो बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें साफ कहा है कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में खूब बारिश पड़ सकती है. यहां आज भारी बारिश का पूरा आसार है. सुबह से ही पूर्वी यूपी के कई जिलों में काले बादल दिखने शुरू हो जाएंगे.

मॉनसून को लेकर ये अपडेट सामने आई

मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून के बाद यूपी में मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है. ऐसे में मौसम विभाग ने कल यानी 18 जून के बाद से पूरे यूपी में तेज बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, 18 से लेकर 22 जून तक यूपी में भारी बारिश की पूरी संभावना है.

आज किन जिलों में है बारिश का यलो अलर्ट?

मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, उनमें कानपुर, उन्नाव, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, गोरखपुर, औरैया, आजमगढ़, कन्नौज, इटावा, अमेठी, सहारनपुर, बहराइच, गोंडा,मऊ जिले शामिल हैं.

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

इसी के साथ मौसम विभाग ने यूपी के वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली, संत रविदास नगर और मिर्जापुर  में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग का ये भी कहना है कि आज पश्चिम यूपी के नोएडा, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, गाजियाबाद, बदायूं समेत हरदोई, अयोध्या और लखनऊ तक में बारिश पड़ सकती है.