पूरा देश चाहता था कि राफेल से नींबू-मीर्ची हटाई जाए... सेना को बधाई देते हुए अजय राय ने कही ये बात

UP News: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का रिएक्शन सामने आया है. वह पिछले दिनों राफेल पर बयान देकर विवादों में आ गए थे.

Indian Army strike, terrorists killed in strike, Ajay Rai, Ajay Rai reaction, army operation politics, Congress Up  statement, anti-terror operation India

ajay rai on Indian Army strike

यूपी तक

• 09:07 AM • 07 May 2025

follow google news

UP News: भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और सेना ने एयरस्ट्राइक करके 90 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया. अब सभी राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और पूरे देश में खुशी-गर्व का माहौल है. इसी बीच राफेल को लेकर बयान देने के बाद विवादों में फंसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का भी सेना की कार्रवाई पर रिएक्शन सामने आ गया है.

यह भी पढ़ें...

क्या बोले अजय राय? 

यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने भारत सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, मैं सेना को बधाई देना चाहता हूं. सेना के पराक्रम को और उनकी बहादुरी को हम सब लोग सल्यूट करते है. सेना की इस कार्रवाई पर हम सभी को नाज है.

उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमारे गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद ने उनके टैंक उड़ा दिए थे. इस बार भी हमारी सेना ने मजबूत कार्रवाई की है. उन्होंने राफेल को लेकर दिए गए नींबू मिर्ची वाले बयान पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, अब लग रहा है की नींबू मिर्ची हटाया गया है. पूरा देश अपनी सेना के साथ है. कांग्रेस का सरकार को पूरा समर्थन है. अभी आतंकवाद के खिलाफ और कार्रवाई होनी चाहिए. हम सब सेना के साथ हैं.