हापुड़ के नवीन को उसकी शादी के 15 दिन बाद ही भगा ले जाने वाली महिला हेड कांस्टेबल निर्मला की कहानी चौंकाऊ है

UP News: हापुड़ पुलिस की हेड कांस्टेबल निर्मला और उसके प्रेमी नवीन का मामला चर्चाओं में बना हुआ है. नवीन और निर्मला फरार हैं. दोनों ने शादी भी कर ली है. अब नवीन ने जिस नेहा से 15 दिन पहले शादी की थी, उसने हैरान कर देने वाली कहानी सुनाई है.

Hapur, Hapur News. Hapur Viral News, Hapur Police, Hapur Women Police Love Story, UP News, UP Viral News, UP Police, UP Viral, हापुड़, हापुड़ न्यूज, हापुड़ वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल, यूपी वायरल न्यूज, हापुड़ पुलिस, महिला पुलिसकर्मी लव स्टोरी

UP News

देवेंद्र शर्मा

22 Apr 2025 (अपडेटेड: 22 Apr 2025, 12:47 PM)

follow google news

UP News: हापुड़ के नवीन और हेड कांस्टेबल निर्मला का मामला काफी चर्चाओं में बना हुआ है. नवीन और निर्मला कहां हैं? इसको लेकर कुछ पता नहीं है. दोनों फरार हो गए हैं. दूसरी तरफ नवीन की नई नवेली दुल्हन नेहा परेशान है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है. 

यह भी पढ़ें...

नेहा को जिस तरह से उसके पति नवीन ने शादी के 15 दिन बाद धोखा दिया है, उससे हर कोई हैरान है. लोगों के मन में सवाल है कि अगर नवीन का दिल महिला हेड कांस्टेबल निर्मला पर आया हुआ था तो उसने नेहा से शादी ही क्यों की? नेहा भी खुद ये सवाल पूछ रही है कि आखिर नवीन ने उसके साथ ऐसा क्यों किया? 

जानिए ये पूरा मामला

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर की रहने वाली नेहा की शादी 16 फरवरी को गजालपुर के रहने वाले नवीन से हुई थी. नवीन बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही नवीन नेहा से दूर था. वह परेशान लग रहा था. तब तक किसी को नहीं पता था कि नवीन का संबंध पहले से ही महिला पुलिसकर्मी निर्मला से है और वह बहुत जल्द अपनी महिला पुलिसकर्मी प्रेमिका के संग भाग जाएगा. 

निर्मला के साथ की शादी

नवीन की पत्नी नेहा का कहना है कि नवीन ने शादी के 15 दिन बाद ही अपने प्रेमिका निर्मला के साथ शादी कर ली. दोनों ने मंदिर में शादी की. जब ये बात उसे पता चली तो उसने इसका काफी विरोध किया. फिर नवीन उसे हापुड़ स्थित साकेत कॉलोनी के मकान में ले गया. वहां नवीन ने जबरन उससे निर्मला के पैर पकड़वाए. नेहा का ये भी कहना है कि नवीन ने उस दिन साफ कहा कि वह गांव वाले घर में रहेगी और निर्मला शहर वाले घर में रहेगी. उसने कहा कि वह निर्मला को भी पत्नी का दर्ज देगा और उसे पत्नी के तौर पर ही अपने साथ रखेगा. नेहा का ये भी कहना है कि उस दिन से ही नवीन और महिला पुलिसकर्मी निर्मला फरार चल रहे हैं.

ये पढ़ें: 55 साल के पति रामगोपाल का घर बिकवाया फिर प्रेमी के साथ भागी निशा! सामने आई इसकी गजब की कहानी

हेड कांस्टेबल निर्मला पर हुआ एक्शन

बता दें कि हेड कांस्टेबल निर्मला वन स्टॉप सेंटर में तैनात थी. यहां अक्सर पति-पत्नी विवाद के केस आते हैं और पुलिस द्वारा इन विवादों को सुलझाने की कोशिश की जाती है. मगर निर्मला खुद ही प्यार के ऐसे जाल में फंस गई, जहां से निकला उसके लिए मुश्किल हो गया. वह शादीशुदा नवीन को ही दिल दे बैठी और उसके साथ शादी करके फरार हो गई.

बता दें कि हापुड़ पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर महिला पुलिसकर्मी निर्माला और नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. निर्मला को सस्पेंड भी कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस को दोनों की तलाश है. हापुड़ का ये मामला खूब चर्चाओं में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: मायावती की भतीजी पर जेठ के साथ बच्चा पैदा करने का बनाया गया दबाव? एलिस ने पति विशाल को लेकर ये क्या कह दिया