प्रेमानंद महाराज के सामने पति विराट कोहली को लेकर बैठीं अनुष्का के चेहरे का ये भाव आपको चौंका देगा, देखें वीडियो

यूपी तक

13 May 2025 (अपडेटेड: 13 May 2025, 04:45 PM)

UP News: टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा के अगले ही दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंच गए और यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तीसरी बार प्रेमानंद बाबा से मिलने वृंदावन आए हैं.

Virat Kohli, Virat Kohli news, Anushka Sharma, premanand ji maharaj, premanand maharaj, premanand baba, cricket, vrindavan, vrindavan news

Virat Kohli, Anushka Sharma, premanand maharaj

Google CTA

UP News: कल यानी सोमवार के दिन ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर पूरे देश को चौंकाया था. अपने रिटायरमेंट की घोषणा से एक दिन बाद यानी आज सुबह विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन आ गए और यहां प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि ये तीसरी बार है, जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने वृंदावन पहुंचे हैं. पिछली बार जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा महाराज जी से मिलने पहुंचे थे तो उनके साथ उनकी बेटी भी थी. मगर इस बार जो वीडियो सामने आई है, उसमें सिर्फ विराट और अनुष्का ही प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं.

अनुष्का के चेहरे का भाव चौंका देगा

बता दें कि प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया की तरफ से इस मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है. ये पूरा वीडियो 7 मिनट 14 सेकेंड का है. वीडियो में अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज जी के सामने जमीन पर बैठे हैं और बड़े ध्यान से महाराज जी के प्रवचन सुन रहे हैं.

इस दौरान अनुष्का शर्मा काफी गंभीर और भावुक भी नजर आ रही हैं. वह बहुत ही गंभीरता और ध्यान से प्रेमानंद महाराज की एक-एक बात सुन रही हैं. विराट कोहली भी ध्यानपूर्वक प्रेमानंद महाराज की सारी बात सुन रहे हैं.

विराट-अनुष्का से प्रेमानंद बाबा ने ये कहा

प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्रवचन दिया. उन्होंने प्रभु का विधान समझाया और पुण्य के बारे में बताया. प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को चिंतन, यश-कीर्ति, कृपा और शांति के बारे में भी बताया. प्रेमानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और गीता के उपदेशों के बारे में भी विराट कोहली और अनुष्का को बताया.

नीचे देखिए ये वीडियो