सीतापुर: झोपड़ी के बाहर मगरमच्छ देख चीखने लगे ग्रामीण, मुंह पर बोरा बांध ऐसे ले गए नदी में

सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के भरथा गांव में अचानक झोपड़ी के पास भारी भरकम मगरमच्छ देख ग्रामीण चीखने लगे. चीख-पुकार सुनकार काफी भीड़ इकट्ठा…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के भरथा गांव में अचानक झोपड़ी के पास भारी भरकम मगरमच्छ देख ग्रामीण चीखने लगे.

चीख-पुकार सुनकार काफी भीड़ इकट्ठा हो गई.

बताया गया कि घाघरा नदी में बहकर ये मगरमच्छ आया और शिकार की तलाश में गांव की तरफ आ गया.

लोग अंदेशा जता रहे हैं कि मगरमच्छ गांव के पशु या लोगों पर हमला कर सकता था.

लाठी से हटाने पर मगरमच्छ टस से मस नहीं हुआ तो लोगों ने उसकी पीठ पर बोरा रखकर लाठी से दबा दिया.

उसने जैसे ही मुंह खोला लोगों ने उसके मुंह को बोरे से ढककर बांध दिया.

फिर कुछ लोगों ने मगरमच्छ को उठा लिया और नदी की तरफ लेकर चल दिए.

डीएफओ बृज मोहन शुक्ला ने बताया कि सूचना पर वे गांव पहुंचे.

वहां ग्रामीणों के कब्जे से मगरमच्छ को छुड़ाया और घाघरा नदी में उसे छोड़ दिया.

मगरमच्छ के नदी में चले जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली.

अजगर ने निगल लिया हिरण…