नेता बनवा दूंगा…सीतापुर कांग्रेस MP राकेश राठौर ने किया महिला से रेप? केस दर्ज, अब ये ऑडियो भी वायरल

अरविंद मोहन मिश्रा

19 Jan 2025 (अपडेटेड: 19 Jan 2025, 12:33 PM)

UP News: सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर रेप के मामले में फंस गए हैं. कांग्रेस सांसद के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच और सबूतों के आधार पर सपा सांसद राकेश राठौर के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. अब इस मामले को लेकर ऑडियो भी वायरल हो रही है.

MP Rakesh Rathore, Congress MP Rakesh Rathore, Rape case against Congress MP,  Sitapur, Sitapur news, सीतापुर न्यूज, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर, रेप केस, शादी का झांसा, करियर का झांसा, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल रिकॉर्डिंग

MP Rakesh Rathore, Congress MP Rakesh Rathore, Rape case against Congress MP, Sitapur, Sitapur news, सीतापुर न्यूज, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर, रेप केस, शादी का झांसा, करियर का झांसा, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल रिकॉर्डिंग

Google CTA

UP News: सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर रेप के मामले में फंस गए हैं. कांग्रेस सांसद के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच और सबूतों के आधार पर सपा सांसद राकेश राठौर के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. महिला का आरोप है कि कांग्रेस सांसद ने 4 सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया है. इसी के साथ सांसद ने उसके साथ शादी करने और उसे नेता बनाने का भी भरोसा दिया और उसका शोषण किया.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने पीड़िता का बयान कोर्ट में भी दर्ज करवाया है. अब इस मामले को लेकर एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस कथित ऑडियो में आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर और पीड़ित महिला बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं. 

ऑडियो में ये हो रही बात

कथित ऑडियो में पीड़िता कांग्रेस सांसद से कह रही है कि वह पिछले 5 दिनों से काफी परेशान है. इस दौरान वह शादी की बात भी सांसद से कहती है. कथित ऑडियो में कांग्रेस सांसद महिला से शादी का भरोसा देते हुए सुनाई दे रहे हैं. इस दौरान पीड़ित महिला ने सांसद की पत्नी का भी नाम लिया है. (यूपी तक इस ऑडियो की सच्चाई का दावा नहीं करता)

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि कांग्रेस सांसद पिछले 4 सालों से उसका इस्तेमाल कर रहे हैं और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं. महिला का आरोप है कि राजनीति में भविष्य बनाने का झांसा भी कांग्रेस सांसद ने उसे दिया था. पीड़ित महिला का कहना है कि अब कांग्रेस सांसद पीछे हट रहे हैं और उसे धमका भी रहे हैं. बता दें कि पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है.

महिला ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल दी

बता दें कि पीड़ित महिला ने पुलिस को सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल भी दिए हैं. इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया, पीड़िता 15 जुलाई के दिन पुलिस के पास आई थी. आरोप है कि सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर 4 सालों से यौन शोषण कर रहे हैं. केस दर्ज किया गया है. पीड़िता को सुरक्षा भी उपलब्ध करवा दी गई है. 

कौन हैं कांग्रेस सांसद राकेश राठौर?

बता दें कि राकेश राठौर साल 2017 में विधानसभा के चुनाव में सीतापुर सदर सीट से भाजपा विधायक बने थे. कोरोना काल के बाद वह पार्टी के खिलाफ बयान देने लगे. इसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी और सपा में शामिल हो गए. इसके बाद वह कांग्रेस में आ गए. इससे पहले वह बसपा में भी रह चुके हैं. साल 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें सीतापुर से टिकट दिया और चुनाव में उन्हें जीत मिली. राकेश राठौर हर पार्टी में रह चुके हैं. फिलहाल वह रेप मामले में फंस गए हैं.