कहानी सुना UPSC इंटरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर ले आए... नोएडा के एडिशनल SP IPS शक्ति मोहन अवस्थी ने तो गजब कर दिया

यूपी तक

• 01:53 PM • 19 Feb 2025

UPSC इंटरव्यू में IPS शक्ति अवस्थी ने ‘3 Idiots’ का डायलॉग बोलकर पैनल को चौंका दिया! जानिए कैसे मिला उन्हें हाईएस्ट स्कोर और कैसे बने IPS?

IPS Shakti Avasthy

IPS Shakti Avasthy

Google CTA

UP News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा न केवल देश की सबसे प्रतिष्ठित, बल्कि सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. लाखों उम्मीदवार हर साल IAS और IPS अधिकारी बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन केवल कुछ ही प्रतिभाशाली उम्मीदवार इसे पार कर पाते हैं. मगर क्या हो जब कोई कैंडिडेट इंटरव्यू बोर्ड के सामने कह दे- "आप अपनी नौकरी अपने पास रख लीजिए..." दरअसल यह कोई काल्पनिक घटना नहीं, बल्कि ऐसा सच में हुआ है. बता दें कि यह वाकया IPS शक्ति अवस्थी के साथ उनके UPSC इंटरव्यू के दौरान हुआ. उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने UPSC इंटरव्यू के अनोखे अनुभव को साझा किया.

यह भी पढ़ें...

नोएडा में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात IPS शक्ति अवस्थी ने बताया कि इंटरव्यू पैनल ने उनसे कहा था कि उनका चेहरा बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी से मिलता-जुलता है. फिर उनसे पूछा गया, "क्या आपने '3 Idiots' फिल्म देखी है?" जवाब में अवस्थी ने ‘हां’ कहा, तो पैनल ने उनसे फिल्म के मशहूर इंटरव्यू सीन को नरेट करने के लिए कहा. शक्ति अवस्थी ने पूरे सीन को बिल्कुल वैसे ही दोहराया, और अंत में वही डायलॉग कहा जो शर्मन जोशी ने फिल्म में बोला था- "आप अपनी नौकरी अपने पास रख लीजिए, मैं अपना एटीट्यूड अपने पास रखता हूं!" IPS अवस्थी ने बताया कि इस दौरान वहां जॉली माहौल था. 

 

 

यह डायलॉग बोलना जोखिम भरा हो सकता था, लेकिन शक्ति अवस्थी को इसी इंटरव्यू में पूरे 190 अंक मिले, जो कि UPSC इंटरव्यू में काफी हाई स्कोर माना जाता है. 

कौन हैं IPS शक्ति अवस्थी

आपको बता दें कि लखनऊ के रहने वाले शक्ति अवस्थी ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद UPSC की तैयारी शुरू की.  2019 में, अपने तीसरे प्रयास में, उन्होंने 154वीं रैंक हासिल की और IPS बने. वर्तमान में वे नोएडा में DCP (एडिशनल एसपी) के पद पर तैनात हैं.