समाजवादी पार्टी ने अयोध्या को जानबूझकर अंधेरे में रखा... CM योगी ने विपक्ष को लिया निशाने पर, चुन-चुनकर ये सब कहा

यूपी तक

• 02:56 PM • 20 Oct 2025

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'सपा ने अयोध्या को अंधेरे में रखा, अब रामराज्य का उजाला है.'

CM Yogi Adityanath, CM Yogi, Yogi Adityanath, CM Yogi in Bihar, CM Yogi's public meeting in Bihar, Bihar Assembly elections, Bihar elections, Bihar election news, UP news

Yogi Adityanath (File Photo: ITG)

Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के भव्य आयोजन के दौरान विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एक समय था जब समाजवादी पार्टी ने अयोध्या को जानबूझकर अंधेरे में रखा, लेकिन अब पूरे प्रदेश में रामराज्य का उजाला फैल चुका है. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और INDIA ब्लॉक को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर आंदोलन के समय कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं, उन्हें 2024 में बने भव्य राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होना मंजूर नहीं था.

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, "जिन्होंने गोलियां चलवाईं, वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आए. राम मंदिर निर्माण को रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी गई थी. उन्होंने गोलियां चलाईं, लेकिन हमने आस्था के दीप जलाए."

सत्य की जीत के लिए सनातन ने किया 500 वर्षों का संघर्ष

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर जलाया गया दीपक यह याद दिलाता है कि 'सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं.' उन्होंने कहा कि सत्य की नियति हमेशा विजय होती है और इसी भावना ने सनातन धर्म को 500 वर्षों तक संघर्ष करने की शक्ति दी. उसी संघर्ष का परिणाम है कि आज अयोध्या में यह भव्य और दिव्य राम मंदिर खड़ा है.

अयोध्या ने बनाए 2 गिनी वर्ल्ड रिकॉर्ड

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस साल दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या सचमुच दीपों का शहर बन गई. पूरी नगरी 26 लाख 17 हजार 215 दीपों की रोशनी से जगमगा उठी. हर गली, मंदिर और सरयू घाट 'श्री राम, जय राम, जय जय राम' के जयकारों से गूंज उठा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष उत्तर प्रदेश ने दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए:

  • पूरे शहर में 26,17,215 दीये एक साथ जलाए गए.
  • एक साथ 2128 वैदाचार्यों और पुजारियों द्वारा माँ सरयू की आरती की गई.

दोनों रिकॉर्ड्स की पुष्टि ड्रोन के जरिए गिनती करके की गई. इस महाआयोजन में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और स्थानीय संस्थाओं के 32,000 से अधिक वालंटियर शामिल हुए. शाम का मुख्य आकर्षण रामकथा पार्क में रहा, जहां राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आराधना की गई और राम आए अवध की ओर सजनी गीत पर आसमान से फूलों की बारिश की गई.

ये भी पढ़ें: अयोध्या दीपोत्सव: 26.17 लाख से अधिक दीए, आरती में दिखा अद्भुत नजारा, बन गया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड