UP on High Alert: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट का ऐलान! जानिए यूपी पुलिस DGP के X हैंडल से क्या जानकारी दी गई

यूपी तक

07 May 2025 (अपडेटेड: 07 May 2025, 10:53 AM)

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई मिसाइल स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

Red Alert in UP

Red Alert in UP

Google CTA

UP on High Alert: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई मिसाइल स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (DGP) ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.

यह भी पढ़ें...

क्या कहा गया यूपी डीजीपी के एक्स हैंडल पर?

डीजीपी उत्तर प्रदेश के एक्स हैंडल पर बताया गया है कि, 'ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है. सभी फील्ड यूनिट्स को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया गया है. यूपी पुलिस सतर्क, सुसज्जित और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. जय हिंद!' 

क्यों हुआ रेड अलर्ट का ऐलान?

रेड अलर्ट की घोषणा 7 मई को भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर की गई मिसाइल स्ट्राइक के बाद की गई. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 श्रद्धालुओं की मौत के जवाब में की गई है. भारतीय सेना और वायुसेना की यह संयुक्त कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से अंजाम दी गई, जिसे भारत ने "फोकस्ड, मापी गई और गैर-उत्तेजक कार्रवाई" बताया है. पाकिस्तान ने इसे "युद्ध की कार्रवाई" बताया है. 

यूपी में सुरक्षा के क्या हैं इंतज़ाम? 

यूपी में सभी जिलों की पुलिस यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है. सभी थानों की रूटीन गश्त के अलावा रात की पेट्रोलिंग भी पैनी है. इंटेलिजेंस यूनिट्स को इनपुट जुटाने और सतर्क रहने को कहा गया है. संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है. 

उत्तर प्रदेश में नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर देने की अपील है. साथ ही 'आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करने' की सलाह दी गई है.