सोनभद्र के राजन ने कई महिलाओं को धोखा देकर की शादी, उसकी 2 पत्नी सामने आईं और सुनाई ये कहानी

Sonbhadra News: सोनभद्र में एक शातिर ठग का पर्दाफाश हुआ है, जिसने शादी का झांसा देकर कई महिलाओं को धोखा दिया और उनके पैसे हड़प लिए. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है, जबकि पीड़ित महिलाएं न्याय की उम्मीद में आगे आ रही हैं.

Sonbhadra News

Sonbhadra News

Google CTA

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कई महिलाओं को धोखा देकर शादी की और उनके पैसे हड़प लिए. इस मामले में दो पीड़ित महिलाएं, जो अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं वे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज कराने के दौरान थाने में हंगामा हो गया, जब पीड़ित महिलाओं ने एक अन्य महिला पर आरोपी का साथ देने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया. उनका दावा था कि आरोपी ने ठगी की राशि इस महिला के बैंक खाते में भी मंगवाई थी. इसे लेकर दोनों महिलाओं और उक्त महिला के बीच थाने में तीखी बहस भी हुई.

यह भी पढ़ें...

शादी के नाम पर ठगी, महिलाओं को बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर और अंबेडकर नगर की दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की. पीड़िताओं के मुताबिक, यह शख्स पहले भी कई महिलाओं से शादी कर चुका है और उन्हें ठगता रहा है. 

एक पीड़ित महिला, जो सरकारी स्कूल में शिक्षिका है उसने बताया कि 2014 में आरोपी राजन से उसकी शादी हुई थी. यह शादी Shaadi.com के जरिए संपर्क में आने के बाद हुई थी. महिला के अनुसार, आरोपी ज्यादातर स्कूल टीचरों को अपना निशाना बनाता था, क्योंकि शिक्षकों का ट्रांसफर अक्सर अन्य जिलों में नहीं होता और वे अपने गृह जिले में ही कार्यरत रहती हैं. इसी वजह से उसकी असली पहचान और अपराध की जानकारी सामने नहीं आ पाई. 

पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी से उसे एक बच्चा भी है, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी की सच्चाई सामने आ गई. अब जब अन्य महिलाओं ने भी उस पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं, तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जुट गई है. साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितनी महिलाओं को ठगने का काम किया है. पुलिस के अनुसार, जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के मुताबिक दंडित किया जाएगा.

पीड़िता ने क्या कहा?

पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी लगभग आधा दर्जन से ऊपर महिलाओं के साथ शादी कर चुका है. उसने बताया कि आरोपी ने धोखे से उससे लगभग 40 लख रुपए लोन के द्वारा ले लिए. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि रॉबर्ट्सगंज में आरोपी राजन एक अन्य महिला के साथ रह रहा है, जो कि उसकी पत्नी है और वह भी एक सरकारी टीचर है.  और उसके सभी गलत कार्य में उसका साथ दे रही है.