पीएम मोदी ने दिया था ऑपरेशन सिंदूर नाम, सेना की स्ट्राइक से पहले गोपनीय बैठक में कही थी ये बात

यूपी तक

07 May 2025 (अपडेटेड: 07 May 2025, 08:35 AM)

UP News: भारतीय सेना ने पीओके में आतंकियों के सफाए के लिए देर रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. अब इसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

Operation Sindoor, Sindoor, Pahalgam, Pakistan citizen confirmed missile attack, masood azhar madrasa, Pahalgam terror attack, Indian Armed Forces, PoK, Muzaffarabad operation sindoor,operation sindoor,balakot air strike

Operation Sindoor

Google CTA

UP News: भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर एयरस्ट्राइक करके आतंकियों का बड़े स्तर पर सफाया किया है. पहलगाम आतंकी हमले के बदले में भारतीय सेना ने मिशन सिंदूर लॉन्च किया और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है. 

यह भी पढ़ें...

अब ये भी सामने आया है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को इस ऑपरेशान का नाम दिया था. पीएम मोदी ने खुद ही भारतीय सेना के इस ऑपरेशन का नाम ‘मिशन सिंदूर’ रखा था. 

बैठक में पीएम मोदी ने ये कहा था 

मिली जानकारी के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद यानी 1 हफ्ते पहले प्रधानमंत्री ने अहम बैठक ली थी. इस बैठक में पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया था कि आतंकियों ने पुरुषों को टारगेट किया है. पीएम मोदी ने कहा था कि कई महिलाएं इस आतंकी हमले की वजह से विधवा हो गई हैं. हमें जवाब देना है और ये दिखाना है कि भारत से ऐसे ही जाने नहीं देगा. इसके बाद पीएम मोदी ने खुद ही इस सैन्य ऑपरेशन का नाम 'मिशन सिंदूर' रखा. 

आतंकियों ने पत्नियों के सामने उनके पतियों को मारा था

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने चुन-चुन पर पुरुषों को निशाना बनाया था और पत्नियों के सामने ही उनके पतियों को गोली मार दी थी. आतंकियों ने ना बच्चों को टारगेट किया था और ना ही महिलाओं को टारगेट किया था. उन्होंने परिवारों के सामने पुरुषों को चुन-चुन कर और धर्म पूछकर मारा था. इसको लेकर देश में काफी गुस्सा था. जिस तरह से महिलाओं के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ दिया गया था, उसके लेकर भारवासियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था.