जिस पिंकी पर लगा पति को कॉफी में जहर डालकर पिलाने का आरोप. उसने शारीरिक संबंध वाली ये बात बता सबको चौंकाया

संदीप सैनी

• 03:55 PM • 30 Mar 2025

UP News: मुजफ्फरनगर की पिंकी शर्मा को पुलिस खोज रही थी. उसपर आरोप था कि उसने अपने पति अनुज को कॉफी में जहर मिलाकर दिया था. अब खुद पिंकी सामने आई है. वह अलग ही कहानी सुना रही है और अपने पति अनुज को नामर्द भी कह रही है.

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar crime news, husband poisoned, wife gave poisonous coffee, Anuj Kumar case, Muzaffarnagar poisonous coffee, UP crime news, Muzaffarnagar police, love affair murder

UP News

Google CTA

UP News: मुजफ्फरनगर की पिंकी शर्मा चर्चाओं में बनी हुई है. दरअसल पिंकी पर आरोप है कि उसने अपने पति अनुज शर्मा को कॉफी में जहर मिलाकर दिया था. आरोप था कि पिंकी का किसी के साथ अफेयर चल रहा था. ऐसे में उसने अपने पति अनुज को ही मारने की कोशिश की थी. पुलिस ने पिंकी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी. बता दें कि अब पिंकी सामने आ गई है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अब अनुज की पत्नी पिंकी की एक वीडियो सामने आई है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो गाजियाबाद स्थित महिला थाने के बाहर का बताया जा रहा है. इस वीडियो में पिंकी अपने पति अनुज पर ही गंभीर आरोप लगाती हुई नजर आ रही है. वीडियो में पिंकी कहती हुई दिख रही है कि उसका पति अनुज नामर्द है. 

अनुज मेरे साथ संबंध नहीं बनाता

इस वायरल वीडियो में पिंकी शर्मा कह रही है, अनुज के साथ शादी को 2 साल हो गए हैं. इन 2 सालों में अनुज ने मेरे साथ सिर्फ 2 बार ही शारीरिक संबंध बनाए हैं. वीडियो में पिकी कह रही है, वह अनुज से शारीरिक संबंध बनाने को बोलती थी. मगर अनुज मना कर देता था. अनुज को उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं था. वह हर बार बहाना बना देता था. शादी के 2 साल हो गए और हमारे बीच सिर्फ 2 बार ही शारीरिक संबंध बने थे. इसके बाद पिंकी कहती है कि उसका पति अनुज या तो नामर्द है या उसके संबंध किसी और के साथ हैं.

अनुज ने मेरे खिलाफ साजिश रची- पिंकी

वीडियो में पिंकी कहती हुई नजर आ रही है कि उसने अनुज को जहर नहीं दिया है. पिंकी कहती है, मैंने 2 कप कॉफी बनाई थी. हम दोनों ने कॉफी साथ बैठकर पी थी. उसने अनुज को मारने की कोशिश साजिश नहीं रची. ये मेरे खिलाफ साजिश रची गई है.

‘हर बार बहाना बनाया मगर संबंध नहीं बनाए’

पिंकी का कहना है कि जब-जब वह शारीरिक संबंध बनाने को कहती तो अनुज हर बार बहाना बना देते. कभी वह अपने पिता के पास चले जाते तो कभी अपनी मां के पास चले जाते. कोई ना कोई बहाना बना देते. 

अस्पताल में भर्ती था अनुज

बता दें कि ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर जिले के भंगेला गांव से सामने आया था. यहां 30 साल के अनुज का कहना था कि उसकी 26 साल की पत्नी पिंकी ने उसे कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया था. अनुज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. मामले में पिंकी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था. फिलहाल ये मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है.