1, 2 या 3 नहीं...कासगंज में 9 बच्चों की मां रीना ने प्रेमी हनीफ के लिए पति संग कर दिया कांड, दोनों अब कहां हैं?

देवेश सिंह

• 05:11 PM • 23 Jun 2025

Kasganj Crime News: कासगंज जिले में 9 बच्चों की मां ने अपने प्रमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी. जानें अब दोनों आरोपी कहां हैं?

Kasganj crime News

Kasganj crime News

Google CTA

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां 9 बच्चों की मां ने अपने प्रमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी. यह मामला पटियाली थाना क्षेत्र के भरगेन गांव का है. यहां एक बंद पड़े ईंट भट्ठे से एक मजदूर का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान कायमगंज निवासी रतिराम नट के रूप में हुई है. अब इस मामले में पुलिस ने रतिराम की पत्नी रीना और उसके प्रेमी हनीफ के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज की है.

यह भी पढ़ें...

कैसे हुई घटना की शुरुआत?

घटना की शुरुआत भरगेन गांव से होती है. यहां मजदूरी करने आए रतिराम नट की लाश एक सुनसान पड़े ईंट भट्ठे पर पाई गई. 
पुलिस जांच में जो सच सामने आया, वो चौंकाने वाला था. बताया जा रहा है कि रतिराम की पत्नी रीना के हनीफ नामक युवक से अवैध संबंध थे. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़े होते थे और इन्हीं मतभेदों के बीच रीना ने अपने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतिराम की हत्या की साजिश रच डाली. दोनों ने मिलकर मौके का फायदा उठाया और ईंट भट्ठे पर रतिराम को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद रीना अपने नौ बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है. 

पुलिस ने किया ये दावा

घटनास्थल पर एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती, सीओ पटियाली सहित फॉरेंसिक टीम पहुंची और यहां का निरीक्षण किया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे हत्याकांड की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है. लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर ये दिखा दिया है कि जब रिश्तों में भरोसा टूटता है, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ के डॉ विवेक ने सेक्स रैकेट के लिए कर दी उज्बेकिस्तानी महिलाओं की प्लासटिक सर्जरी? चौंकाने वाला खुलासा हुआ