मुजफ्फरनगर: दबंग की दबंगई का मुनादी अंदाज हो रहा वायरल, दलित परिवारों को सरेआम दी ये धमकी

संदीप सैनी

• 08:08 AM • 10 May 2022

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक व्यक्ति की दबंगई उस समय देखने को मिली जब उसने गांव मे बाकायदा मुनादी कराकर खुलेआम दलित परिवारों…

UpTak

UpTak

Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक व्यक्ति की दबंगई उस समय देखने को मिली जब उसने गांव मे बाकायदा मुनादी कराकर खुलेआम दलित परिवारों को धमकी तक दे डाली.

यह भी पढ़ें...

दरअसल चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव में सोमवार को कुख्यात अपराधी रहे विक्की त्यागी के पिता राजबीर सिंह के द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है. जिसके चलते राजवीर सिंह ने गांव में बाकायदा मुनादी कराकर दलित समाज के लोगों को चेतावनी दी है.

मुनादी के दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव के आदेश पर क्षेत्रीय पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

दबंग राजवीर सिंह ने मुनादी के जरिए ये संदेश दिया है कि अगर उसके खेत और ट्यूबवेल पर अगर कोई भी दलित समाज का व्यक्ति जाएगा तो उस पर पांच हजार रुपए का जुर्माना व 50 जूतों की सजा दी जाएगी.

मामले में एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि आरोपी राजवीर सिंह के ऊपर भविष्य में गुंडा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. इधर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर तथाकथित प्रधान राजवीर सिंह और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बिना वर्दी सिपाही का गुस्सा CCTV में हुआ कैद, अब सोशल मीडिया में हो रहा वायरल