मुस्कान की मां ने जावेद संग तय किया था बेटी का निकाह, दूल्हे ने आखिरी समय किया कुछ ऐसा, बुरी तरह टूटी दुल्हन

UP News: सहारनपुर की मुस्कान का निकाह आखिरी समय में टूट गया. दरअसल उसके दूल्हे जावेद ने निकाह के आखिर समय में ऐसा कुछ किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

Saharanpur, Saharanpur News, Saharanpur Viral News, Saharanpur Police, UP News, UP Viral News, UP Police, सहारनपुर, सहारनपुर न्यूज, सहारनपुर वायरल न्यूज, सहारनपुर पुलिस, निकाह, निकाह टूटा, यूपी न्यूज, यूपी वायरल

UP News

राहुल कुमार

28 Apr 2025 (अपडेटेड: 28 Apr 2025, 03:57 PM)

follow google news

UP News: सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानक मऊ में मुस्कान नामक युवती का निकाह होना था. निकाह की सभी तैयारियां पूरी थीं. बारात भी धूमधाम से पहुंच चुकी थी, लेकिन जैसे ही दूल्हा जावेद ने मैरिज हॉल में खड़ी बाइक देखी, उसका मूड बदल गया. आरोप है कि जावेद ने दहेज में बाइक देखकर नाराजगी जताई और शादी से इनकार कर दिया. उसने निकाह मंडप में ही स्कॉर्पियो कार की मांग रख दी. 

यह भी पढ़ें...

मुस्कान हाथों में मेहंदी रचाए, स्टेज पर बैठी इंतजार करती रही, लेकिन जावेद और उसके परिजनों ने निकाह करने से ही मना कर दिया. दूसरी तरफ दूल्हे की मांग देखकर दुल्हन पक्ष भी भड़क गया और दोनों पक्षों में मामला बिगड़ गया. आखिरकार दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर गई और वहां दोनों के बीच समझौता हुआ और बारात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई. 

पिता नहीं थे तो मां ही करवा रही थी मुस्कान का निकाह

मिली जानकारी के मुताबिक, मुस्कान के पिता का 8 साल पहले निधन हो चुका है. घर की जिम्मेदारी मां और बच्चों पर है. मुस्कान की तीन बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि दो छोटे भाई और एक बहन अभी अविवाहित हैं. परिजनों का कहना है कि शादी से पहले लड़के वालों ने कभी कार की मांग नहीं की थी. मगर जब दूल्हे जावेद को बाइक दिखाई दी, तभी से वह निकाह टालने के बहाने खोजने लगा. 

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद सहारनपुर के गुर्जरों ने मुसलमानों को दी देवबंद छोड़ने की धमकी? वीडियो शेयर करने से पहले सच जानिए

दूल्हे जावेद का हुआ था भव्य स्वागत

परिवारवालों ने दूल्हे और बारातियों का स्वागत भव्य तरीके से किया था. फिर भी जावेद ने न तो खाना खाया और ना ही निकाह की रस्म में शामिल हुआ. बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने दूल्हा पक्ष लड़की पक्ष को निकाह कार्यक्रम का खर्चा देने को राजी हुआ है. 

दुल्हन मुस्कान ने ये कहा

इस पूरे मामले पर दुल्हन मुस्कान ने कहा, निकाह में परिजन बाइक दे रहे थे. मगर उनकी तरफ से आखिरी समय में कार की मांग आ गई. कार के लिए हमारा बजट नहीं था. मुस्कान ने आगे कहा, मैं भी इस निकाह से अब खुश नहीं हूं. मैं ऐसी लोगों के बीच नहीं जाना चाहती.