मथुरा-वृंदावन गए अलीगढ़ के अभिषेक अग्रवाल का बैग छीन ले गए बंदर, उसमें थे 20 लाख के जेवरात, फिर गजब हुआ

मदन गोपाल

• 10:04 AM • 08 Jun 2025

UP News: अलीगढ़ के अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे. उनके पास एक बैग भी था. उस बैग में 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात थे. तभी बंदरों ने वो बैग छीन लिया. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. जानिए फिर आगे इस बैग का क्या हुआ?

UP News, UP Viral news, UP Viral, UP Viral video, Mathura, Mathura news, Vrindavan, Vrindavan news, Mathura viral news, Vrindavan viral news, मथुरा, वृंदावन, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: मथुरा के वृंदावन में बंदरों का कितना आतंक है, ये सभी जानते हैं. यहां बंदर अक्सर पर्स-बैग छीनकर भाग जाते हैं. फिर उन्हें खाने-पीने का सामान देकर मनाया जाता है, जिसके बाद वह बैग-पर्स छोड़ते हैं. इस बीच इस बार वृंदावन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल इस बार बंदरों ने एक ऐसा बैग छीना, जिसमें 20 लाख रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. 

यह भी पढ़ें...

जैसे ही ये बात फैली, हड़कंप मच गया. बंदर से बैग वापस लेने की कई कोशिश की गई. मगर सफलता नहीं मिली. बैग लेकर बंदरों का झुंड गायब हो गया. ये देख बैग मालिक के होश उड़ गए. आगे जानिए इस बैग के साथ आगे क्या-क्या हुआ?

ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ के कौशलेंद्र और अंकिता की सिक्किम हनीमून यात्रा रहस्य बनकर रह गई, 29 मई के बाद से आखिर दोनों कहां हैं? 

20 लाख ज्वेलरी का बैग लेकर भागे बंदर

अलीगढ़ के रहने वाले अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन करने के लिए आए थे. उनके पास एक बैग था, जिसमें 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात थे. अचानक बंदर आया और बैग छीनकर भाग गया. पहले परिजनों ने ही बंदर से बैग वापस लेने की कई कोशिश की. मगर सफलता नहीं मिली. 

मामले की सूचना पुलिस को भी मिली. मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची. पुलिस टीम ने भी घंटों बैग वापस लेने की कोशिश की. घंटों की मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और बंदर झाड़ियों में बैग छोड़कर भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने बैग परिवार को दे दिया. 

ये भी पढ़ें: बकरीद पर देवरिया के ईसमुहम्मद अंसारी ने बकरे की जगह काटी खुद की गर्दन, ये मामला हिला कर रख देगा

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया,  वृंदावन दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का बैग बंदर छीनकर ले गए थे. इसमें 20 लाख रुपये के जेवरात थे. पुलिस के काफी प्रयास के बाद बैग बरामद कर लिया गया और बैग परिवार को सौंप दिया गया.