मुजफ्फरनगर के मौलवी सद्दाम ने यहां मदरसे में पढ़ने आई लड़की संग किया गंदा काम! मां ने जब जाना बिटिया का दर्द तो उड़ गए होश

संदीप सैनी

• 03:06 PM • 02 Jun 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मदरसा के मौलवी सद्दाम हुसैन पर गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. आखिर क्या कांड किया है इसने?

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News, Muzaffarnagar crime news, Muzaffarnagar crime, up news, up crime, up viral news, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर न्यूज, मुजफ्फरनगर वायरल न्यूज, मुजफ्फरनगर क्राइम न्यूज, मुजफ्फरनगर जुर्म, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मौलवी ने ऐसा भरोसा तोड़ा है, जिसको लेकर लोग काफी गुस्से में हैं. दरअसल भरोसे के साथ एक परिवार ने अपनी 15 साल की लड़की को पढ़ने के लिए मौलवी के पास भेजा. मगर मौलवी ने मासूम के साथ ही गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया. 

यह भी पढ़ें...

आरोप है कि मौलवी ने मासूम के साथ सारी हद पार कर दी और उसके साथ गंदा काम कर डाला. घटना को अंजाम देने के बाद मौलवी मौके से फरार भी हो गया. मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की अपने घर गई और परिजनों को सारी बात बताई. बेटी की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. परिजन फौरन पुलिस के पास गए और आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. 

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में आले हसन की 20 साल की बेटी सायरा को दे दी गई बेहद निर्ममता से मौत, आखिर क्या हुआ इसके साथ?

मौलवी सद्दाम हुसैन की शर्मनाक हरकत

ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले से सामने आया है. यहां एक मदरसा है, जिसमें सद्दाम हुसैन नाम का मौलवी बच्चों को पढ़ाता है. आरोप है कि शनिवार को पढ़ाने के बहाने उसने एक 15 साल की किशोरी को अपना शिकार बनाया और उसके साथ गंदा काम किया.

बताया जा रहा है कि मौलवी किशोरी को मदरसा लेकर गया और वहां उसके साथ ये गंदा कांड किया. इसके बाद मौलवी मौके से भी फरार हो गया. पीड़ित किशोरी ने सारी बात अपने परिवार को बता दी. परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की और पुलिस ने फौरन मौलवी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया.

मौलवी पकड़ा गया

बता दें कि पुलिस ने जल्द ही मौलवी सद्दाम हुसैन को दबोच लिया. पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. बता दें कि पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी मौलवी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (सीओ नई मंडी मुजफ्फरनगर) रूपाली राव का भी बयान सामने आया है. उन्होंने बताया,  पीड़िता के परिजनों के द्वारा तहरीर मिली थी. केस दर्ज किया गया और पुलिस टीम बनाकर आरोप मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

ये भी पढ़ें: ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी को कानपुर के आश्रम में दिया गया लड्डू, खाते ही हुई बेहोश, आगे की कहानी जान होश उड़ेंगे