वृंदावन की गलियों में डीएम नवनीत सिंह चहल का चश्मा ले भागा बंदर, देखिए फिर क्या हुआ

मदन गोपाल

• 04:51 PM • 21 Aug 2022

मथुरा के वृंदावन में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. अक्सर यहां बंदर श्रद्धालुओं के सामान लेकर भाग जाते हैं. फिर केले या…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

मथुरा के वृंदावन में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है.

अक्सर यहां बंदर श्रद्धालुओं के सामान लेकर भाग जाते हैं.

फिर केले या खाने की चीजों के साथ उनसे समझौता करना पड़ता है.

इस बार बंदर ने जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल का चश्मा ही उड़ा लिया.

हुआ यूं कि बांके बिहारी मंदिर के पास वाली गली में नवनीत चहल हादसे से जुड़ी छानबीन कर रहे थे.

इस दौरान वे फोन पर किसी से बात कर रहे थे.

तमाम सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए बंदर आया और उनका चश्मा ले भागा.

इधर पूरी सुरक्षा व्यवस्था बंदर से चश्मा लेने में लग गई.

बताया जा रहा है कि आखिरकार बंदर ने माजा के बदले चश्मा दिया.

बंदर से चश्मा लेने में पुलिस टीम के पसीने छूट गए.

यहां पढ़िए ऐसी खबरें…