हमरीपुर में 25 घंटे के अंदर टूटी लव मैरिज... अपने 4 छोटे बच्चों को देख पसीजा प्रेमिका का दिल, किया प्रेमी को छोड़ने का फैसला

नाहिद अंसारी

08 Sep 2025 (अपडेटेड: 08 Sep 2025, 05:36 PM)

Hamirpur News: हमीरपुर में हुआ सिर्फ चौबीस घंटे का प्रेम विवाह. 25वें घंटे में टूटी शादी. इस मामले में आए कई चौंकाने वाले ट्विस्ट. देखें पूरी रिपोर्ट.

Hamirpur News

Hamirpur News

Google CTA

Hamirpur News: UP के हमीरपुर जिले से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जिसकी उम्र सिर्फ चौबीस घंटे की निकली. शादी के 25वें घंटे में प्रेमिका का पति अपने 4 छोटे-छोटे बच्चों को लेकर प्रेमी के घर जा पहुंचा. अपने बच्चों को देख प्रेमिका का दिल पसीज गया. वो अपने बच्चों और पति के साथ वापस चली गई. एक दिन पहले शादी करने वाला दूल्हा अब हैरान और पराशान है.

यह भी पढ़ें...

हमीरपुर जिले के सरीला कस्बे में शनिवार को रामजानकी मंदिर में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े का वैवाहिक सफर 24 घंटे भी नहीं चला. इस प्रेम विवाह की कहानी में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब महिला का पति चार बच्चों संग प्रकट हो गया. इसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ, जो सुबह से लेकर दोपहर तक चलता रहा. बच्चे मां से लिपटकर रोने लगे. मां का भी दिल पसीज गया और वह अपने पहले पति संग जाने को तैयार हो गई. इस सबके बीच पूरे कस्बे के लोग जो कल इस प्रेम विवाह के गवाह बने थे, वो हैरान दिखे. ब्याह रचाने वाला युवक भी चौकी में हुए समझौते के बाद गायब हो गया.

सरीला का 27 वर्षीय युवक हरि सिलवासा (गुजरात) में काम करता था. वहीं से एक महिला को अपने साथ लेकर आया था. दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए. सारा दिन शादी की चर्चा होता रही. जोड़े को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद देने वालों की भी भीड़ लगी रही. लेकिन इस प्रेमी युगल के शादी के सफर में चौबीस घंटे में ही पूर्णविराम लग गया.

रविवार की सुबह महिला का पति शिवशंकर अपने चार बच्चों संग आ धमका. चारों बच्चे मां को देखकर उसे लिपटकर रोने लगे. मां का दिल भी पिघल गया. अचानक बदले घटनाक्रम से कस्बावासी भौंचक्के रह गए. मामला पुलिस चौकी पहुंच गया, जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. तब लोग सच्चाई से रूबरू हुए. पता चला कि हरि को महिला के बच्चों की मां होने की जानकारी थी. वह उसे अपने साथ भगा लाया था.

इधर, बच्चों को बिलखता देख महिला का दिल पसीज गया और वह अपने पहले पति संग रहने को रजामंद हो गई. शादी रचाने वाला युवक भी आनन-फानन में उसे उसके पति के सुपुर्द कर गायब हो गया. सरीला पुलिस चौकी के दिनेश पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को चौकी लाया गया था. किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है. महिला ने खुद अपने पति और बच्चों के साथ जाने की इच्छा जताई. दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया है. महिला अपने परिवार के साथ लौट गई है. दोनों पक्षो मे से किसी ने भी कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है.

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमल चौहान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या! कौन थे ये?