दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यूपी कनेक्शन जानिए

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान हो गया है. पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना गया. खबर में आगे जानिए क्या है उनका उत्तर प्रदेश कनेक्शन.

Delhi CM Rekha Gupta UP Connection

हर्ष वर्धन

19 Feb 2025 (अपडेटेड: 19 Feb 2025, 08:40 PM)

follow google news

Delhi CM Rekha Gupta News: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान हो गया है. पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता ने रखा. आपको बता दें कि रेखा गुप्ता का उत्तर प्रदेश से भी खास कनेक्शन है. इस खबर में आप विस्तार से जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता और क्या है उनका यूपी से नाता?

यह भी पढ़ें...

कौन हैं रेखा गुप्ता?

50 वर्षीय रेखा गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक हैं. वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. राजनीति में गहरी पकड़ रखने वाली रेखा दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रही हैं. 

हरियाणा से दिल्ली तक का सफर


रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगांव में हुआ. उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे. 1976 में परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ, और रेखा की शुरुआती से लेकर उच्च शिक्षा यहीं हुई. पढ़ाई के दौरान वे आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़ीं और दौलत राम कॉलेज से छात्र राजनीति में कदम रखा. 1995-96 में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं.

राजनीतिक करियर की शुरुआत

2003-04 में रेखा भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और सचिव बनीं. 2004-06 तक वे भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव भी रहीं. 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं और 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव बनीं.

रेखा गुप्ता ने यूपी के इस कॉलेज से की है पढ़ाई

रेखा गुप्ता के एफिडेविट के अनुसार, उन्होंने गाजियाबाद के IMIRC कॉलेज लॉ से पढ़ाई की है. यह कॉलेज मेरठ की सीसीएस यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है. उन्होंने यहां से साल 2022 में डिग्री हासिल की थी. 

हार से सीख, जीत की ओर बढ़ता कदम

रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग सीट से टिकट मिला, लेकिन दोनों बार आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, 2024 में उन्होंने वंदना कुमारी को हराकर जीत दर्ज की. अब विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री घोषित किया गया. 20 फरवरी को वे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने X पर कहा, ".@BJP4Delhi के विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्रीमती रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!"

    follow whatsapp