70 यात्रियों को लेकर बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस इटावा में गिरी, कई की मौत, कैसे हुआ हादसा?

यूपी तक

26 Jun 2025 (अपडेटेड: 26 Jun 2025, 11:07 AM)

UP News: बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़े हादसे का शिकार हो गई. इटावा में बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. बस में 70 लोग सवार थे.

UP News, UP Latest News, Agra Lucknow Expressway accident, double decker bus crash, Bihar Delhi bus accident, bus falls off expressway, road accident Uttar Pradesh, Etawah bus accident, India bus tragedy, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में बड़ा सड़क हादसा हुआ. इटावा में बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई. जिस समय हादसा हुआ, बस में 70 यात्री सवार थे. इस हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई तो 40 यात्री घायल हो गए. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि 10 यात्रियों की हालत काफी गंभीर है. ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. फिलहाल मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है. घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

नेपाल की सईदा खातून की भी हुई मौत

ये दर्दनाक हादसा इटावा के थाना सैफई के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 103 के पास पर हुआ. जैसे ही बस नीचे गिरी, हड़कंप मच गया. आस-पास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर भारी संख्या में पुलिस और अधिकारी जमा हो गए और राहत-बचाव का कार्य शुरू हो गया. मगर तब तक नेपाल की निवासी सईदा खातून और बिहार के दरभंगा के रहने वाले 55 साल के मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया. 

40 घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां 10 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. घायलों का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का उपचार गंभीरता से करने में जुटी हुई है.

कैसे हुआ हादसा?

माना जा रहा है कि बस चालक को नींद आने की वजह से इतनी बड़ी घटना हुई है. बताया जा रहा है कि बस अचानक रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. उसकी किसी से टक्कर नहीं हुई. ऐसे में अनुमान ये ही लगाया जा रहा है कि चालक को नींद आ गई और उसने बस पर से अपना कंट्रोल खो दिया.