लव मैरिज के 4 साल बाद ही अमेठी के ऋषि वर्मा और प्रतिभा बनवासी की शादी का हुआ खौफनाक अंत, ये कहानी हिला देगी

Amethi News: अमेठी के ऋषि वर्मा और प्रतिभा बनवासी ने 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों की बेटी भी थी. मगर अब प्रतिभा इस दुनिया में नहीं रही. दरअसल उसे उसके पति ने ही दर्दनाक मौत दे डाली.

UP News, UP Crime news, up crime, up viral news, up police, amethi, amethi news, amethi crime, amethi police, amethi viral news, amethi viral, अमेठी, अमेठी न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम

UP News (PC-AI)

अभिषेक त्रिपाठी

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 04:13 PM)

follow google news

UP News: अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर मवैया गांव की रहने वाली प्रतिभा बनवासी ने गांव के ही ऋषि वर्मा के साथ लव मैरिज की थी. दोनों की 3 साल की बेटी भी है. मगर जिस ऋषि वर्मा के साथ प्रतिभा ने प्रेम विवाह किया था, उसने ही उसको दर्दनाक मौत दे डाली.

यह भी पढ़ें...

यूपी के अमेठी से आया ये मामला हर किसी को चौंका रहा है. जिस तरह से पति ने पत्नी की हत्या की है, उसे देख पुलिस भी सकते में हैं. जानिए आखिर लव मैरिज के बाद ऐसा क्या हुआ कि ऋषि वर्मा ने प्रतिभा को दर्दनाक मौत दे डाली? 

4 साल पहले की थी लव मैरिज और अब मार डाला

ऋषि वर्मा और प्रतिभा बनवासी का प्रेम विवाह 4 साल पहले हुआ था. बता दें कि पति ने कुल्हाड़ी से वार करके प्रतिभा की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए और उसे मार डाला. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पत्नी को मारने के बाद वह भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा. ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया. 

मौके पर पुलिस पहुंची और कुल्हाड़ी जब्त करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. फिर हत्या की असल वजह सामने आई, जिसे जान हर कोई चौंक गया.

ये भी पढ़ें: मेरठ के किसान महफूज के घर में अचानक निकले 50 से 52 सांप, फिर उसने उनके साथ ऐसा क्या किया कि अब खुद ही फंसा?

क्यों की थी पत्नी की हत्या?

बताया जा रहा है की मृतक प्रतिभा अपने मोबाइल फोन से अक्सर किसी से बात करती थी. इसी बात को लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी में विवाद होता रहता था. घटना के दौरान भी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. तभी मौके पर पति पहुंचा और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के बाद दोनों में फिर विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी पति कुल्हाड़ी लेकर आया और अचानक पत्नी पर हमला कर उसे मार डाला.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का भी बयान सामने आया है. सीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया, पति ने अपनी पत्नी की हत्या की है. कुल्हाड़ी से वार करके हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में कार्रवाई की जा रही है.