2 बच्चों का पिता रामजनम पटेल एकतरफा प्यार में होश खो बैठा, शादी तुड़वाने के लिए लड़की संग ये क्या कर डाला?

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा आशिक ने प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए लड़की के साथ ही साजिश रच डाली.

Mau, Mau news, Mau crime news, Mau police, Mau acid attack, acid attack, UP crime, मऊ, मऊ न्यूज, मऊ वायरल न्यूज, एसिड अटैक, तेजाब हमला, प्रेम प्रसंग विवाद

UP News

UP News: परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी. 27 मई के दिन शादी होनी थी. युवती भी नए जीवन को लेकर सपने संजोए हुए थी. दूसरी तरफ युवती को एकतरफा प्रेम करने वाला उसका शादीशुदा आशिक भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था. वह लगातार युवती पर दबाव बना रहा था कि वह अपना रिश्ता तोड़ दे और उसके साथ शादी कर ले. मगर युवती ने उसके साथ शादी करने के लिए साफ मना कर दिया था. फिर शादीशुदा आशिक ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर कुछ ऐसा किया कि हड़कंप मच गया. 

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से आया ये मामला बेहद चौंकाने वाला है. यहां एकतरफा प्यार में पागल हुए पहले से ही शादीशुदा प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती का रिश्ता तुड़वाने की ऐसी साजिश रची, जिसे जान मऊ पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल प्रेमी ने अपने दोस्तों संग मिलकर युवती पर तेजाब से हमला कर दिया. योजना थी कि तेजाब के हमले के बाद युवती की शादी टूट जाएगी और वह उसके साथ शादी कर लेगा.

ये भी पढ़ें: इटावा का अंकुर यादव था शादीशुदा, फिर हुआ उसे अपनी ममेरी बहन से प्यार...वो करने वाला थे ये काम पर हुआ कांड

साइकिल से घर जा रही थी युवती तभी किया हमला

बताया जा रहा है कि युवती पर आरोपी प्रेमी युवक और उसके दोस्तों ने उस समय तेजाब से हमला किया, जब युवती शादी के लिए बैंक से पैला लेकर साइकिल से अपने घर जा रही थी. युवती घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटिहारी यूनियन बैंक से लौट रही थी.इस दौरान बाइक से आरोपी युवक अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और युवती पर तेजाब डाल दिया.

बता दें कि तेजाब लड़की की पीठ पर पड़ा और वह बुरी तरह से घायल हो गई. उसे पहले मऊ जनपद के घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ भेज दिया गया. 

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में मौसेरी बहन पूजा के एकतरफा प्यार में पागल हुआ मनदीप यादव, गुस्से में उसके घर पहुंचा और हुए रिश्ते शर्मसार

प्रेमी राजजनम निकला 2 बच्चों का पिता

बता दें कि पीड़िता के बयान पर पुलिस ने गांव के ही रामजनम के खिलाफ केस दर्ज किया है. हैरानी की बात ये भी है कि आरोपी रामजनम पहले से शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता भी है. पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्ताप कर लिया है.

पुलिस ने ये बताया

मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने इस पूरे मामले को लेकर बताया, 1 मई के दिन लड़की पर तेजाब से हमला किया गया था. आरोपी रामजनम शादीशुदा है और इसके बच्चे भी हैं. ये लड़की से शादी करना चाहता था. दोनों 5 सालों से एक-दूसरे को जानते थे. रामजनम पटेल और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.