अलीगढ़ में बेटी की शादी से 9 दिन पहले सास अपने होने वाले दामाद संग फरार, अब उसके पति और बेटी ने ये बोला

अकरम खान

09 Apr 2025 (अपडेटेड: 09 Apr 2025, 09:31 AM)

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहने वाले जितेंद्र कुमार के परिवार में 16 अप्रैल के दिन बेटी की शादी थी. मगर बेटी की शादी से 9 दिन पहले ही उनकी पत्नी अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई है. इस मामले से दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है.

UP News, UP Viral News, UP Hindi News, Aligarh, Aligarh News, Aligarh Viral News, UP Tak, अलीगढ़, अलीगढ़ न्यूज, अलीगढ़ वायरल न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बेटी की शादी से पहले उसकी मां गायब हो गई. इसी बीच बेटी की जिस युवक से शादी होनी थी, वह युवक भी गायब हो गया. फिर पता चला कि सास अपने होने वाले दामाद के साथ ही फरार हो गई है. जिस युवक संग उसकी बेटी की शादी होनी थी, युवती की मां, उसी युवक के साथ गायब हो गई. इस दौरान युवती की मां घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी ले गई.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है. गायब हुई महिला को उसका पति-बेटी और परिवार खोज रहे हैं तो गायब हुए युवक को उसका परिवार खोज रहा है. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके महिला की तलाश में जुट गई है. ये मामला काफी चर्चाओं में बना हुआ है.

बेटी की शादी से 9 दिन पहले सास होने वाले दामाद के साथ फरार

ये हैरान कर देने वाला मामला अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके के मनोहरपुर गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज करवाई है, उसे सुन पुलिस भी चौंक गई है. दरअसल जितेंद्र की बेटी की 16 अप्रैल के दिन शादी थी. शादी के कार्ड भी बंट गए हैं. परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं.

इसी बीच युवती की मां ही अपने होने वाले दामाद को दिल दे बैठीं. होने वाला दामाद भी अपनी होने वाली सास से प्यार करने लगा और दोनों मौका मिलते ही अपने-अपने घरों से फरार हो गए. पीड़ित पति का कहना है कि उनकी पत्नी घर में रखा सारा सोना-चांदी भी लेकर चली गईं.

घंटों फोन पर सास से बात करता था युवक

पीड़ित पति जितेंद्र कुमार का कहना है कि जिस लड़के से उनकी बेटी की शादी होनी थी. वह रिश्ता होने के बाद से ही उनकी पत्नी यानी अपनी होने वाली सास से अधिक बात करता था. जितेंद्र कुमार ने बताया, मैं बेंगलुरु में नौकरी करता हूं. जब मैं 3 महीने बाद बेटी की शादी के लिए घर आया तो मैंने देखा कि मेरी पत्नी अपने होने वाले दामाद से कुछ ज्यादा ही बात करती है. 24 घंटे में से 20 घंटे मेरी पत्नी और होने वाला दामाद बात करते थे.

ये भी पढ़ें- 2 निकाह और 3 बच्चों के बाद अब शबनम ने शिवानी बन मंदिर में रचाई क्लास-12 के छात्र से शादी, अमरोहा का गजब मामला

जितेंद्र कुमार ने इस दौरान ये भी बताया कि होने वाला दामाद बेटी से बात ही नहीं करता था. वह अपनी सास से ही फोन पर लगा रहता था. अब मेरी पत्नी अपने होने वाले दामाद के साथ बेटी की शादी से 9 दिन पहले ही घर से भाग गई. अपने साथ घर में रखा सारा पैसा, सोना-चांदी भी लेकर चली गई.

होने वाला दामाद अपने होने वाले ससुस से ये बोला

जितेंद्र कुमार ने ये भी बताया कि लड़के ने कहा है कि तुम लोगों ने उन्हें 20 साल तक बहुत परेशान किया है. अब उन्हें हमेशा के लिए भूल जाओ.

दुल्हन बनने वाली लड़की अपनी मां के लिए ये बोली

16 अप्रैल को जो लड़की दुल्हन बनकर शादी करने वाली थी, वह अपनी मां की हरकत से हैरान-परेशान है. लड़की ने कहा, मां घर से सारा पैसा, सोना-चांदी लेकर चली गई हैं. जिस लड़के के साथ मेरी शादी होनी थी, उसके साथ ही मां फरार हो गई हैं. अब मां जीए ये मरे, हमसे उनका कोई संबंध नहीं है. हमें अब सिर्फ हमारा सामान चाहिए, जो वह लेकर चली गई. बेटी का कहना है कि मां घर में रखी पाई-पाई लेकर चली गई. घर में कुछ नहीं बचा. सारा पैसा, सोना-चांदी, सभी कुछ लेकर चली गई है. घर में रुपये के नाम पर कुछ नहीं बचा है.