यूपी में अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे विधानसभा में बदल दिए जाते तो क्या सपा की सरकार बन जाती?

यूपी तक

• 11:16 AM • 21 Jun 2025

UP News: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. UP Tak के विश्लेषण में सामने आए थे चौंकाने वाले आंकड़ें. जानें इंडिया गठबंधन, NDA और आजाद समाज पार्टी का संभावित प्रदर्शन और 2027 की तैयारी.

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Google CTA

UP News: 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका लगा था. उत्तर प्रदेश के भीतर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (SP) ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा के सपनों पर पानी फेरा था. मालूम ही कि यूपी की 80 में से 37 सीटें जीतने के साथ ही सपा सूबे की सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बन गई थी. दूसरी तरफ प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा महज 33 सीटों पर ही कामयाबाई हासिल कर पाई थी. वहीं, तब यूपी Tak ने इस बात का विश्लेषण किया था कि अगर लोकसभा चुनाव के परिणाम को विधानसभा में परिवर्तित कर दिया जाए तो किसकी सरकार बनेगी. बता दें कि हमारे विश्लेषण में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए थे. 

यह भी पढ़ें...

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद लोगों के मन में यह सवाल था कि लोकसभा का यही चुनाव अगर विधानसभा में बदल दिए जाए तो कौन बाजी मारेगा? इस सवाल का जवाब हासिल करने के लिए यूपी Tak ने सभी विधानसभाओं से जानकारी एकत्रित कर ये पता किया कि सूबे में कौन आगे रहेगा. अगर लोकसभा चुनाव के परिणाम को विधानसभा में परिवर्तित कर दिया जाए तो इंडिया गठबंधन (सपा और कांग्रेस) को 224, भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को 174 और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी को 5 सीटें मिल सकती हैं.  

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद से ही यूपी में सपा के कार्यकर्ताओं का कॉन्फिडेंस हाई है. वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के बाद हुए यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से भाजपा के खेमे में खुशी है. लेकिन 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और भाजपा ने कमर कस ली. चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. एक तरफ भाजपा का दावा है कि वह सूबे में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी. वहीं, सपा का कहना है कि इस बार यूपी में भाजपा का विजय रथ रोक दिया जाएगा. इतना तय है कि आने वाले दिनों में सियासी हलचल तेज हो जाएंगी, देखना होगा की किसका पलड़ा किसपर भारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: आपका पसंदीदा चैनल UP Tak ला रहा नया पॉडकास्ट शो 'यूपी की बात', पहले एपिसोड में डिप्टी CM केशव मौर्य से कई अनसुलझे मुद्दों पर बेबाक बातचीत