UP में लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक 20 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ये बताया

यूपी तक

• 04:16 AM • 20 Nov 2023

उत्तर प्रदेश के मौसम में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है. शाम के वक्त मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और रात होते ही मौसम में ठंड का अहसास हो रहा है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है. शाम के वक्त मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और रात होते ही मौसम में ठंड का अहसास हो रहा है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. यूपी में अगले 6 दिनों के मौसम की बात करें तो 20 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं, ऐसे ही 21, 22 और 23 नवंबर को भी मौसम जैसा है, वैसा ही बना रहने की उम्मीद है. ऐसे में आज यानी 20 नवंबर को यूपी के प्रमुख जिलों में कैसा तापमान रहेगा, इसे आप खबर में आगे विस्तार से जानिए.

यह भी पढ़ें...

ऐसा रहेगा आज यूपी के 7 प्रमुख जिलों का मौसम

लखनऊ:

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में सोमवार को न्यूनतन तामपान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

वाराणसी:

मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी में सोमवार को न्यूनतन तामपान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

प्रयागराज:

IMD के अनुसार, प्रयागराज में भी सोमवार को न्यूनतन तामपान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

कानपुर:

IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतन तामपान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

मेरठ:

मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में सोमवार को न्यूनतन तामपान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

अलीगढ़:

IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतन तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

सहारनपुर:

मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को सहारनपुर में न्यूनतन तामपान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.