बलिया में पूर्व BJP विधायक सुरेंद्र सिंह की हुई पिटाई, जिसने पीटा उसका नाम आया सामने

अनिल अकेला

• 02:15 PM • 30 Jul 2025

बलिया में अंत्येष्टि स्थल पर सियासी झड़प. बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को बीच भीड़ पीटा गया. पूर्व सांसद के बेटे से विवाद हुआ था. घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मुकदमा.

BJP Ex MLA Surendra Singh

BJP Ex MLA Surendra Singh

Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सियासी गलियारे में हलचल मच गई है. यहां बीते 28 जुलाई को बैरिया थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा घाट पर एक अंत्येष्टि में शामिल होने गए बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और बीजेपी के ही पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपलेन्द्रू प्रताप सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि माहौल गरमा गया. 

यह भी पढ़ें...

देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को उसी अंत्येष्टि स्थल पर कुछ लोगों ने पीटना शुरू कर दिया. इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. जानकारी मिली है कि 28 जुलाई को ही घटना के दिन दोनों पक्षों की तरफ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और पुलिस इस पूरे प्रकरण की वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है. 

आपको जानकारी दे दें कि इस घटना के संबंध में जब पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. 
 

ये भी पढ़ें: ताजमहल बन चुका है बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद...स्लमडॉग मिलियनेयर से दिल्ली-6 तक यहां 600 फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग