बुलेदशहर: ‘पुलिस मैडम’ का बच्चे करते हैं इंतजार, ये नजारा देखकर रुक जाते हैं लोगों के कदम

मुकुल शर्मा

• 10:05 AM • 20 Nov 2022

बुलंदशहर के खुर्जा में तैनात एक महिला कांस्टेबल इस समय क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आस-पास के लोग इन महिला कांस्टेबल को…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

बुलंदशहर के खुर्जा में तैनात एक महिला कांस्टेबल इस समय क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

आस-पास के लोग इन महिला कांस्टेबल को पुलिस वाली मैडम के नाम से जानते हैं.

दरअसल गुड्डन चौधरी नामक महिला पुलिसकर्मी, पुलिस का फर्ज निभाने के बाद गरीब बच्चों को भी पढ़ाती हैं.

महिला पुलिसकर्मी उन बच्चों को पढ़ाती हैं जो रोड किनारे रहते हैं और गरीबी के कारण स्कूल नहीं जा पाए.

पुलिस की ड्यूटी के बाद वह 36 से अधिक बच्चों को रोड के किनारे ही पढ़ाती हैं. बकायदा उन्होंने इसके लिए व्हाइटबोर्ड भी लगा दिया है.

महिला पुलिसकर्मी को सड़क पर बच्चों को पढ़ाते देख आने-जाने वाले लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं.

पुलिस अधिकारियों ने भी महिला पुलिसकर्मी के इस कार्य की तारीफ की है. ये कदम एक नई मिसाल भी पेश कर रहा है.

अन्य खबरें यहां पढ़ें