ब्यूटी पार्लर गई इटावा की दुल्हन हुई थी 2 घंटे के लिए गायब, जब वापस लौटी तब तक हो चुके थे बड़े कांड, गजब मामला

अमित तिवारी

01 May 2025 (अपडेटेड: 01 May 2025, 12:37 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के दौरान गजब कांड हो गया. दरअसल दुल्हन 2 घंटे के लिए गायब हो गई. पुलिस भी उसे खोज नहीं पाई. फिर जानिए क्या हुआ?

Etawah, Etawah News, Etawah Viral News, Etawah Viral, UP News, UP Viral News, up viral, dulha dulhan, dulha dulhan news, इटावा, इटावा न्यूज, इटावा वायरल न्यूज, इटावा वायरल, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: इस समय देशभर में शादियों का दौर है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के इटावा के एक शादी कार्यक्रम से बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी का मंडप सजा था. दूल्हा तैयार हो गया था. बारात की तैयारी अंतिम दौर में थी. हलवाई ने पकवान तैयार कर लिए थे. लोग शादी कार्यक्रम में आने लगे थे. मगर अचानक शादी मंडप में सब कुछ बदल गया. लोग एक-दूसरे से गुपचुप तरीके से बात करने लगे और कुछ ही पलों में शादी कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया. दरअसल ये शादी नहीं हो पाई और दूल्हा बिना दुल्हन लेकर ही अपने घर वापस चला गया. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल शादी से ठीक पहले दुल्हन लापता हो गई. वह ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी. मगर वहां से वह लापता हो गई. ये बात जैसे ही दुल्हन पक्ष को पता चली, हड़कंप मच गया. फौरन दुल्हन पक्ष पुलिस के पास गया. पुलिस ने भी दुल्हन को खोजने की कोशिश की. मगर उसका कुछ पता नहीं चला.  

फिर 2 घंटे बाद दुल्हन वापस आ गई

बताया जा रहा है कि अपने लापता होने के 2 घंटे बाद दुल्हन वापस आ गई. मगर तब तक शादी खत्म हो चुकी थी और दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया था. दुल्हन कहां गायब थी? वह क्या कर रही थी? इसका जवाब अभी तक सामने नहीं आया है.

पिता को आया हार्ट अटैक

युवती के पिता इस घटना से काफी आहत हो गए. विवाह के आखिरी मौके पर उनकी बेटी जिस तरह से गायब हुई, उससे वह टूट गए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया. उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया. फिलहाल दुल्हन के पिता ने थाने में दूल्हे की शिकायत की है, जिसमें दहेज मांगने और शादी तोड़ने की बात की गई है. पुलिस भी मामले की जांच कर रही है. मगर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में से कोई भी मीडिया के सामने नहीं आया है.

बता दें कि शादी में करीब 1200 लोगों के लिए खाना बना था. मगर किसी ने खाना नहीं खाया. अब कारीगरों को मेहनताना का इंतजार है, जो उन्हें अभी तक नहीं मिला है. दुल्हन कहां गई थी? इसको लेकर भी काफी तरह की चर्चाएं की जा रही हैं.