ग्रेटर नोएडा में शादी करके बुलंदशहर की काबिल बेटी लक्ष्मी की जिंदगी हुई बर्बाद! सामने आई सन्न कर देने वाली कहानी

UP News: लक्ष्मी प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी. उसकी शादी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सौरभ के साथ हुई थी. मगर अब वह इस दुनिया में नहीं रही. अब उसकी जो कहानी सामने आई है, उसने सभी को चौंका दिया है.

Noida, Noida News, Noida Crime news, Noida viral news, Bulandshahr, Bulandshahr news, up news, up viral news, up crime, up viral, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, बुलंदशहर

UP News

अरुण त्यागी

• 11:04 AM • 02 Jun 2025

follow google news

UP News: 27 साल की लक्ष्मी को उसके माता-पिता ने पढ़ाया लिखाया और अपने पैरों पर खड़ा करवाकर उसे काबिल बनाया. लक्ष्मी नर्स बनी और एक प्राइवेट अस्पताल में उसे जॉब भी मिल गई. बेटी को काबिल बनता देख परिजन भी खुश थे. परिजनों ने बेटी का रिश्ता ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर मिग्सन सोसाइटी में रहने वाले सौरभ से तय कर दिया. मगर परिजनों को नहीं पता था कि ये शादी ही उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देगी और उनकी बेटी को हमेशा के लिए उनसे छीन लेगी..

यह भी पढ़ें...

दरअसल ससुराल ही लक्ष्मी के लिए नर्क बन गया. जिस पति को जिंदगी मान लक्ष्मी उसके साथ आई थी, वह ही उसके लिए दर्द का कारण बन गया. जिस सास-ससुर को उसने माता-पिता माना, उन्होंने ही उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया. आज लक्ष्मी इस दुनिया में नहीं रही. मगर उसकी मां-पिता की चीख-पुकार वह सारा दर्द बयां कर रही हैं, जो लक्ष्मी ने अपने ससुराल में सहा.

ये भी पढ़ें: हवन से पहले कानपुर के आर्टिस्ट अभिषेक गुप्ता ने अपने साथ ये क्या कर डाला? परिवार और पुलिस भी दंग 

हम आपको प्वाइंट्स में बताते हैं कि लक्ष्मी के साथ क्या-क्या किया गया? 

1- लक्ष्मी के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में ठीक पैसा खर्च किया था और बेटी को खुशी-खुशी विदा किया था. कुछ दिन सब सही चला. मगर फिर बेटी के साथ खेल खेला जाने लगा.

2- आरोप हैं कि ससुराल वाले लक्ष्मी से पैसों की मांग करने लगे. उसे पैसों के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. उसे घमकियां दी जाने लगी.

3- इसके बाद पति सौरभ ने भी बलेनो गाड़ी की डिमांड करनी शुरू कर दी. दहेज को लेकर बेटी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा. 

4- लक्ष्मी ने मायके आकर ससुराल की सारी कहानी अपने परिवार को बताई. फिर दोनों उसके घर वाले ससुराल गए और समझौता हुआ. वह बेटी को ससुराल ही छोड़ आए. 

अब लक्ष्मी को मार डाला?

बता दें कि अब लक्ष्मी की मौत उसके ससुराल में हुई है. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. दहेज को लेकर ये हत्या की गई है. उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया है. दरअसल परिवार का कहना है कि उन्होंने बेटी से बात करने के लिए उसे फोन किया. मगर उसका फोन नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी को कानपुर के आश्रम में दिया गया लड्डू, खाते ही हुई बेहोश, आगे की कहानी जान होश उड़ेंगे

जब काफी देर हो गई तो परिजनों को शक हुआ. वह ससुराल पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था. फिर उन्हें पता चला कि बेटी को पास के अस्पताल में ले जाया गया है. अस्पताल में जैसे ही ससुराल वाले गए तभी उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया. परिवार का कहना है कि बेटी के शरीर पर चोटों के भी निशान हैं. परिवार का साफ आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या की गई है.

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

पुलिस ने लक्ष्मी के पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उसके पति को भी हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पीड़ित परिवार बेटी के लिए इंसाफ मांग रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेजा है. 

वीडियो देखिए