कॉमेडी वीडियो बना लाखों कमाने वाले बरेली के मोबिन चाचा ने इस उम्र में कर दिया पथराव, धरे गए तो गिर पड़े

कृष्ण गोपाल यादव

30 Sep 2025 (अपडेटेड: 30 Sep 2025, 11:45 AM)

UP News: बरेली में हुई हिंसा और पथराव के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर मोबिन चाचा को पकड़ लिया है.

Bareilly, Bareilly news, Bareilly crime news, Bareilly police, Bareilly viral video, Bareilly crime, Bareilly bawal, up news, बरेली, बरेली न्यूज, यूपी न्यूज, बरेली हिंसा, पथराव, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: बरेली के मोबिन उर्फ मूविंग चाचा, इन्हें लोग इसलिए जानते थे कि ये कॉमेडी वीडियो बनाते थे और यूट्यूब पर उन्हें डालते थे. ऐसा करके जहां वह लोगों का मनोरंजन करते थे तो लाखों रुपये हर महीने कमाते भी थे. मगर अब मोबिन उर्फ मूविंग चाचा फंस गए हैं. दरअसल बरेली में हुए बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में मोबिन चाचा पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. बरेली बवाल में लाखों की संख्या में फॉलोअर्स वाले मोबिन चाचा अब जेल की सलाखों के पीछे हैं.

यह भी पढ़ें...

मोबिन चाचा पकड़े गए

बता दें कि बरेली में पथराव और बवाल करने के आरोप में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन ले रही है. इसी बीच बरेली में पुलिस ने कुछ और दंगाइयों को पकड़ा. जब पुलिस उन्हें लेकर आई तो उनमें मोबिन चाचा को देखकर हर कोई हैरान रह गया.

आरोप है कि मोबिन चाचा ने भी पथराव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था और वह भी उपद्रव में उपद्रवियों के साथ शामिल हो गए थे. मगर जब पुलिस की तरफ से एक्शन लिया गया तो यह पकड़ में आ गए. सोशल मीडिया पर अब मोबिन चाचा की वीडियो वायरल है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग मोबिन चाचा लाइन में अन्य आरोपियों के साथ खड़े हैं. इस दौरान वह गिर भी गए हैं.

वीडियो देखिए

हर महीने कमाते थे लाखों रुपये

बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले मोबिन चाचा ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनानी शुरू की थी. धीरे-धीरे उनकी वीडियो वायरल होती गईं. अब उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं. हर महीने लाखों रुपये कमाते हैं. मगर जिस तरह से बरेली में बवाल और पथराव किया गया, उसमें अब ये भी नप गए हैं.

पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपियों को देखें