शादी के 10 साल बाद हरदोई की पूजा चली गई प्रेमी से मिलने, पति ने देखा तो पत्नी की नाक के साथ ये क्या कर डाला? हद है

प्रशांत पाठक

• 10:59 AM • 19 Jun 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया. फिर पति ने जो किया, उसे जान आप हैरान रह जाएंगे. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.

UP News, UP Viral news, up viral video, up crime news, Hardoi, Hardoi news, Hardoi viral news, Hardoi crime news, Hardoi viral, Hardoi police, हरदोई, हरदोई न्यूज, हरदोई वायरल न्यूज, हरदोई क्राइम न्यूज, हरदोई पुलिस, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक ही दांतों से काट ली. दरअसल महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी. जैसे ही ये बात पति को पता चली, वह भी प्रेमी के घर पहुंच गया. उसने प्रेमी के घर में अपनी पत्नी को उससे मिलते हुए देख लिया. पहले उसने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की. मगर जब पत्नी नहीं मानी तो उसने गुस्से में आकर पत्नी की नाक ही अपने दांतों से काट ली.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि नाक कटने से महिला गंभीर घायल हो गई. प्रेमी ने फौरन कटी नाक को डिब्बी में रखा और महिला को लेकर थाने आ गया. महिला ने पुलिस से अपने पति की शिकायत की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ महिला को इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: निकाह के 50 दिन बाद हापुड़ की सना ने रात 1 बजे पति सलमान और ससुराल वालों के साथ किया गजब कांड, अब बुरी फंसी

पूजा देवी और सुशील के बीच चल रहा था अफेयर 

ये हैरान कर देने वाला मामला हरदोई जिले के थाना हरियावा के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले रामखेलावन की शादी पूजा देवी के साथ 10 साल पहले हुई थी. दोनों के 2 बच्चे भी हैं. मगर पूजा देवी का चक्कर गांव के ही सुशील कुमार से चल रहा था. बताया जा रहा है कि पूजा देवी और सुशील पिछले 10 महीने से रिश्ते में थे. इस बात की जानकारी पति रामखेलावन को भी थी. उसने पत्नी को समझाने की बहुत कोशिश की. मगर उसने सुशील से संबंध खत्म नहीं किया.

प्रेमी सुशील से मिलने पहुंच गई पूजा देवी

बताया जा रहा है कि पूजा सुबह के समय प्रेमी के घर उससे मिलने पहुंच गई. ये बात उसके पति को पता चल गई. पत्नी अपनी पत्नी को वापस लेने सुशील के घर पहुंच गया. यहां उसने पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की. मगर पत्नी ने वापस घर जाने से साफ मना कर दिया.

ये सुन पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की नाक अपने दांतों से काट ली. महिला को फौरन सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देता है. इसी से नाराज होकर वह अपने प्रेमी के पास चली गई थी.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद का रिजवान ईरान के तेहरान में कर रहा था MBBS, लास्ट कॉल में उसने मां-पिता को जो बताया, सभी हिल गए

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर अजीत चौहान (सीओ सदर हरदोई) ने बताया, पति ने पत्नी के साथ मारपीट की है. नाक पर भी जख्म है. केस दर्ज करके महिला को इलाज के लिए भेज दिया गया है. आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया गया है.