निकाह के 50 दिन बाद हापुड़ की सना ने रात 1 बजे पति सलमान और ससुराल वालों के साथ किया गजब कांड, अब बुरी फंसी

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 50 दिन पहले सलमान का निकाह सना के साथ हुआ था. निकाह के 50 दिन बाद ही सना ने अब अपने पति और ससुराल वालों के साथ ऐसा कांड किया है, जिसे जान पुलिस भी चौंक गई है.

UP News, UP Viarl News, UP Crime News, UP Crime, UP Viral, Hapur, Hapur News, Hapur Viral news, Hapur Crime News, Hapur Viral video, हापुड़, हापुड़ न्यूज, हापुड़ पुलिस, हापुड़ क्राइम, हापुड़ वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

देवेंद्र शर्मा

• 10:07 AM • 19 Jun 2025

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहू ने निकाह के 50 दिन बाद ही अपने पति सलमान और ससुराल वालों के साथ गजब का खेल खेला. पहले बहू ने पति सलमान और ससुराल वालों का भरोसा जीता और फिर वह उनके साथ कांड कर डाला.

यह भी पढ़ें...

दरअसल निकाह के 50 दिन बाद ही बहू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. फरार होने से पहले उसने अपने पति और ससुराल वालों को लस्सी पिला दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. लस्सी पीने के बाद परिवार गहरी नींद में सो गया और युवती प्रेमी संग फरार हो गई. बहू घर में रखा सारा पैसा और सोना-चांदी भी ले गई.

ये भी पढ़ें: फतेहपुर के यासिन ने भगवान राम पर की अभद्र टिप्पणी, जब लोगों ने पकड़ा तो उसकी पत्नी नगमा ने ये किया

सना ने कर दिया कांड

ये सनसनीखेज मामला हापुड सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा से सामने आया है. यहां रहने वाले सलमान का निकाह 50 दिन पहले सना नामक युवती के साथ हुआ था. सलमान कारपेंटर का काम करता है. 25 अप्रैल के दिन उसका निकाह लोनी की रहने वाली सना से हुआ था. निकाह के बाद सब ठीक था. मगर निकाह के 50 दिन बाद सना ने ऐसा धोखा दिया, जिसे जान पूरा परिवार हिल गया.

अपने हाथों से लस्सी बनाई थी

बताया जा रहा है कि सना ने रात 10 बजे अपने हाथों से लस्सी बनाई. बहू के हाथ की बनी लस्सी सभी ने पी भी ली. मगर इस लस्सी में नशीला पदार्थ मिला हुआ था. इसको पीने के बाद सभी गहरी नींद में हो गए. सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो देखा की सना गायब है. फिर ये भी सामने आया कि घर से सारा पैसा और जेवर भी गायब है. 

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद का रिजवान ईरान के तेहरान में कर रहा था MBBS, लास्ट कॉल में उसने मां-पिता को जो बताया, सभी हिल गए

मामले की जांच की गई तो सामने आया कि सना रात 1 बजे अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई. दरअसल पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सब रिकॉर्ड हो गया और सना का कारनामा सामने आ गया. परिजनों ने फौरन बहू सना और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर हापुड के सी.ओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी वीडियो को भी जब्त किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. कार्रवाई की जाएगी.