विक्रम संवत 2083: गुरु होंगे राजा और मंगल मंत्री, 19 मार्च से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!
यूपी तक
• 09:02 AM • 16 Mar 2026
हिंदू नववर्ष 2026 (विक्रम संवत 2083) की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. इस साल देवगुरु बृहस्पति राजा और मंगल मंत्री होंगे. गुरु-मंगल का यह अद्भुत संयोग मिथुन, तुला और धनु समेत 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. जानें किन राशियों को करियर में मिलेगी तरक्की, बढ़ेगा मान-सम्मान और कैसे आर्थिक स्थिति में होगा बड़ा सुधार.
ADVERTISEMENT


1/6
|
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत होती है. साल 2026 में 19 मार्च, गुरुवार को विक्रम संवत 2083 का आरंभ होगा. इस दिन से प्रकृति और जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है.


2/6
|
नववर्ष के पहले दिन के स्वामी को साल का राजा माना जाता है. चूंकि इस बार नया साल गुरुवार को शुरू हो रहा है.इसलिए वर्ष 2083 के राजा 'देवगुरु बृहस्पति' होंगे. वहीं मंगल ग्रह को मंत्री का पद मिला है. गुरु और मंगल का यह दुर्लभ संयोग ब्रह्मांड में बड़े बदलाव लाएगा.
ADVERTISEMENT


3/6
|
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का राजा होना वरदान साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और प्रशंसा मिलेगी. मंगल के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आय के नए स्रोत खुलने के प्रबल संकेत हैं.


4/6
|
तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष भाग्य के द्वार खोलने वाला है. गुरु की कृपा से आपके करियर में नई संभावनाएं जन्म लेंगी.व्यापार में नए संपर्क लाभ दिलाएंगे. मंगल की ऊर्जा आपको लक्ष्यों के प्रति सक्रिय रखेगी, जिससे समाज में आपका रुतबा और मान-सम्मान बढ़ेगा.
ADVERTISEMENT


5/6
|
धनु राशि के लिए यह नववर्ष प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा. आपकी सोच में विस्तार आएगा और निवेश के मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला बड़ा लाभ दे सकता है. मंगल चूंकि आपकी राशि के स्वामी हैं. इसलिए मंत्री पद पर उनका होना आपको मुश्किलों से लड़ने का अदम्य साहस देगा.


6/6
|
भाग्यशाली राशियों के लिए केवल करियर ही नहीं बल्कि पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी. घर से जुड़ी नई योजनाएं सफल होंगी और मित्रों का सहयोग आपको हर कदम पर संबल प्रदान करेगा.गुरु और मंगल का आशीर्वाद आपके जीवन में स्थिरता लाएगा.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










