होली पर 4 बड़े ग्रहों की उल्टी चाल चमकाएगी इन 5 राशियों का भाग्य
यूपी तक
• 05:38 PM • 04 Mar 2026
Holi 2026: होली 2026 पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग! राहु, केतु, बुध और गुरु की 'उल्टी चाल' से चमकेंगी ये 5 राशियां. जानें किन जातकों को करियर और बिजनेस में मिलेगी धांसू कामयाबी.
ADVERTISEMENT


1/7
|
होली 2026 के अवसर पर राहु, केतु, बुध और देवगुरु बृहस्पति एक साथ 'वक्री' यानी उल्टी चाल में रहे. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का यह एक साथ वक्री होना एक अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली घटना मानी जा रही है.


2/7
|
आमतौर पर ग्रहों की उल्टी चाल को चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन यह समय पुरानी गलतियों को सुधारने और अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका देता है. यह बदलाव 5 विशेष राशियों के लिए कामयाबी के द्वार खोलेगा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा और रचनात्मक क्षेत्र में पहचान मिलेगी. वहीं, मकर राशि के जातकों की फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत होगी और बिजनेस में धीमी लेकिन स्थिर ग्रोथ से मानसिक सुकून मिलेगा.


4/7
|
राहु और गुरु की चाल सिंह राशि वालों के लिए करियर के नए अवसर खोलेगी. अगर आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो अब अच्छी खबर मिल सकती है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा.
ADVERTISEMENT


5/7
|
मिथुन राशि वालों के लिए वक्री बुध और गुरु वरदान साबित होंगे. आपके पुराने कॉन्टैक्ट्स और नेटवर्क इस दौरान बहुत काम आएंगे. रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू होंगे और नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी.


6/7
|
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक खुशहाली लाएगा. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और बिजनेस में पुराने क्लाइंट्स से फिर से बड़े ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
चार बड़े ग्रहों के वक्री होने के कारण जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. शुभ फल के लिए इस दौरान भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की विशेष पूजा-अर्चना करने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT










