चांदी की कीमतें फिर टूटी, हाई से अभी 1,59 लाख रुपये सस्ती, जानिए गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट
यूपी तक
• 11:33 AM • 12 Feb 2026
सोना और चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. एमसीएक्स पर चांदी अपने ऑल टाइम हाई से ₹1.59 लाख प्रति किलो सस्ती हो चुकी है, वहीं सोना भी रिकॉर्ड स्तर से ₹35,000 से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
कीमती धातुओं के बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड बनाने के बाद अब सोना और चांदी दोनों ही क्रैश मोड में नजर आ रहे हैं. गुरुवार को चांदी की कीमतों में फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.


2/7
|
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव बीते दिन ₹2,63,018 पर बंद हुआ था. लेकिन गुरुवार को बाजार खुलते ही यह ₹2,60,453 तक फिसल गया. यानी निवेशकों को प्रति किलो ₹2,565 का झटका लगा है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
29 जनवरी को चांदी ₹4,20,048 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी. उस हाई लेवल से तुलना करें तो आज चांदी ₹1,59,595 प्रति किलो सस्ती मिल रही है. यह उन लोगों के लिए बड़ी खबर है जो खरीदारी का इंतजार कर रहे थे.


4/7
|
बाजार के जानकारों में चांदी के भविष्य को लेकर दो राय है. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी ₹2,00,000 प्रति किलो के स्तर तक गिर सकती है, जबकि कुछ इसे फिर से रफ्तार पकड़ने का संकेत मान रहे हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने के भाव में भी गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई. 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड (2 अप्रैल एक्सपायरी) जो ₹1,58,755 पर बंद हुआ था, वह बाजार खुलते ही ₹1,57,701 पर आ गया. प्रति 10 ग्राम पर ₹1,054 की कमी आई है.


6/7
|
सोने ने भी 29 जनवरी को ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था. मौजूदा वायदा भाव की तुलना करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से ₹35,395 प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
डिस्क्रिप्शन: सोना और चांदी की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव ग्लोबल मार्केट और डिमांड-सप्लाई पर निर्भर करता है. किसी भी तरह के निवेश (Gold/Silver ETF) से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. ताजा अपडेट्स के लिए देखते रहें uptak.in.
ADVERTISEMENT










