Shukra Gochar 2026: शुक्र के राशि परिवर्तन से बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 19 अप्रैल से दिखेगा बड़ा असर

यूपी तक

• 05:09 PM • 07 Apr 2026

Shukra will enter its own sign Taurus: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश कर मालव्य राजयोग बनाएंगे. इस गोचर का वृष, सिंह और कन्या राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. जहाँ वृष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. वहीं सिंह राशि वालों को करियर में तरक्की और कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा.

follow google news
1

1/7

|

ज्योतिष शास्त्र में सुख, वैभव और प्रेम के कारक शुक्र देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 03:57 बजे शुक्र अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से 'मालव्य महापुरुष राजयोग' का निर्माण होगा जो कई राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आएगा.
 

2

2/7

|

जब शुक्र अपनी उच्च राशि या स्वराशि (वृष/तुला) में होकर केंद्र भाव में स्थित होते हैं तो मालव्य राजयोग बनता है. यह योग जातक को अपार धन, विलासिता, सौंदर्य और समाज में मान-सम्मान दिलाता है. आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसेगी शुक्र की विशेष कृपा.
 

3

3/7

|

शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है. इससे आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे. अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और प्रेम जीवन में मधुरता घुलेगी.
 

4

4/7

|

जहां एक ओर सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.वहीं विलासिता की वस्तुओं पर भारी खर्च होने की भी संभावना है. शुक्र के प्रभाव से आलस्य बढ़ सकता है.इसलिए अपनी फिटनेस और डाइट का खास ख्याल रखें.बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी.
 

5

5/7

|

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन 'कर्म' भाव में होगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और बॉस आपके काम के मुरीद होंगे. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे.
 

6

6/7

|

आपकी सफलता को देखकर कार्यक्षेत्र में कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और किसी भी बड़े निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. विवादों से दूरी बनाए रखना ही आपके हित में है.
 

7

7/7

|

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर 'भाग्य' स्थान में होने जा रहा है. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और किस्मत के सितारे बुलंद होंगे. आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे और आय के नए स्रोत खुलेंगे.बस भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी