वो कह चुकी थी दूल्हा सांवला है... शादी के बाद सुहागरात से पहले ही दुल्हन ने खेल दिया गेम
अखिलेश कुमार
• 01:35 PM • 18 Feb 2026
UP News: कौशांबी में लुटेरी दुल्हन का गजब कारनामा. सुहागरात से पहले सेना के जवान को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार. घर से 5 लाख नगद और 15 लाख के जेवर भी ले गई. पुलिस ने मामला दर्ज किया.
ADVERTISEMENT


1/7
|
8 फरवरी को कौशांबी के मंझनपुर इलाके में भारतीय सेना के एक जवान की शादी सराय अकील थाना क्षेत्र की एक युवती से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी.


2/7
|
शादी में बैंड-बाजा, मेहमान और सारी रस्में सामान्य तरीके से पूरी हुईं. दुल्हन ने सात फेरे लिए और विदाई भी हो गई, जिससे परिवार खुश था.
ADVERTISEMENT


3/7
|
आरोप है कि शादी के कुछ ही घंटों बाद सुहागरात से पहले दुल्हन ने घर में रखे लगभग 5 लाख नकद और 15 लाख के जेवरात लेकर घर से फरार हो गई.


4/7
|
पीड़ित पति का आरोप है कि 10 से 11 फरवरी की रात को उसकी पत्नी को सराय अकील थाना क्षेत्र के रहने वाले एक लड़के ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया.
ADVERTISEMENT


5/7
|
दुल्हन के फरार होने की जानकारी जब ससुराल पक्ष को हुई तो पूरे घर में अफरातफरी मच गई. जिस घर में नई बहू के स्वागत की तैयारी थी, वहां अचानक सन्नाटा और गहरा सदमा छा गया.


6/7
|
इस कहानी में एक नया मोड़ भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसे घरवालों ने गंभीरता से नहीं लिया था.
ADVERTISEMENT


7/7
|
पीड़ित पति की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवविवाहिता और कथित प्रेमी की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT










