शनि का नक्षत्र परिवर्तन: इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी मुक्ति
यूपी तक
17 Mar 2026 (अपडेटेड: 17 Mar 2026, 03:44 PM)
21 मार्च 2026 को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे. शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन और अस्त अवस्था का मेष, सिंह और धनु राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.साढ़ेसाती और ढैय्या झेल रहे जातकों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी से बड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT


1/7
|
न्याय के देवता शनि देव बदलने जा रहे हैं अपनी चाल. 21 मार्च 2026 शनिवार शाम 4 बजे शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शनि अस्त अवस्था में रहेंगे जिसका बड़ा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए यह बदलाव वरदान साबित होगा.


2/7
|
वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का कारक माना जाता है. यह सबसे धीमी गति वाला ग्रह है, जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है. वर्तमान में शनि देव गुरु की राशि मीन में स्थित हैं.इनका नक्षत्र परिवर्तन देश-दुनिया और व्यक्तिगत जीवन में गहरे बदलाव लाता है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मेष राशि वालों के लिए शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं और आप पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. नक्षत्र पद बदलने और शनि के अस्त होने से आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. पुरानी बीमारियों से पीछा छूटेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा.


4/7
|
मेष जातकों के लिए किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते हैं. धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. यदि आप कर्ज के बोझ से दबे हैं तो इस दौरान उससे राहत मिलने के प्रबल संकेत नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि अष्टम भाव में विराजमान हैं. शनि के इस बदलाव से आपके जीवन में स्थिरता आएगी. नौकरी और व्यापार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है. नई नौकरी के बेहतरीन मौके हाथ लग सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी.


6/7
|
लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंताएं अब दूर होंगी. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और विशेषकर संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.अष्टम शनि के नकारात्मक प्रभावों में कमी आएगी और अटके हुए काम गति पकड़ेंगे.
ADVERTISEMENT


7/7
|
धनु राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है और शनि चौथे भाव में अस्त हैं. नक्षत्र पद परिवर्तन से व्यापार की रुकावटें दूर होंगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए मनचाहे ट्रांसफर के योग बनेंगे. आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे.
ADVERTISEMENT










