केतु का मघा नक्षत्र में गोचर: 29 मार्च से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बरसेगी अपार कृपा!

यूपी तक

• 06:00 AM • 24 Mar 2026

29 मार्च 2026 को केतु का मघा नक्षत्र में गोचर होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु का अपने ही नक्षत्र में प्रवेश 3 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा.करियर में तरक्की, अचानक धन लाभ और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.

follow google news
1

1/6

|

ज्योतिष शास्त्र में केतु के नक्षत्र परिवर्तन को बेहद प्रभावशाली माना जाता है. 29 मार्च 2026 को 'छाया ग्रह' केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश करने जा रहे हैं. केतु का यह स्व-नक्षत्र गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों की पलटने वाली है किस्मत.
 

2

2/6

|

मेष राशि के जातकों के लिए केतु का यह बदलाव वरदान साबित होगा. आपके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. बिजनेस करने वालों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. इस दौरान लिया गया कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में रहेगा और आत्मविश्वास में भारी बढ़ोतरी होगी.
 

3

3/6

|

आर्थिक मोर्चे पर मेष राशि वाले मजबूत स्थिति में रहेंगे. पुराने निवेश से शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है.निजी जीवन की बात करें, तो इस गोचर के दौरान आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए प्रेरणादायी साबित होगा.
 

4

4/6

|

सिंह राशि वालों के लिए केतु का मघा नक्षत्र में जाना धन-धान्य की वृद्धि कराएगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट मिल सकता है. अगर आप लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में हैं, तो यह इच्छा पूरी होगी. व्यापार में मुनाफे का ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर जाएगा.
 

5

5/6

|

सिंह राशि के जो जातक विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह समय मील का पत्थर साबित हो सकता है. भाग्य का पूरा साथ मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. निवेश के मामले में भी आप सही फैसले लेने में सफल रहेंगे, जिससे भविष्य सुरक्षित होगा.
 

6

6/6

|

धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में नई उपलब्धियां लेकर आएगा. बिजनेस में कोई बड़ी और फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. आध्यात्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और विदेश यात्रा के योग भी प्रबल हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी