मैंने यूट्यूब देखकर इस्लाम अपनाया... ब्रेनवाश के आरोपों के बीच खुद आयुष उर्फ मोहम्मद अली ने बताई अपनी कहानी
यूपी तक
• 01:07 PM • 08 Jun 2026
उत्तर प्रदेश के शामली में बहुचर्चित धर्मांतरण मामले में पीड़ित आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली ने खुद सामने आकर अपनी कहानी बताई है. तस्वीरों में देखें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT


1/7
|
मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी और पिता पुलिस की गिरफ्त में
कैप्शन: शामली धर्मांतरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.


2/7
|
ग्राउंड जीरो पर आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली
खुद को पीड़ित बताए जा रहे युवक आयुष मलिक ने सामने आकर बयां की धर्म परिवर्तन की पूरी कहानी.कहा- "कागजातों में नाम अभी भी आयुष ही है."
ADVERTISEMENT


3/7
|
अस्पताल में इलाज के दौरान पहली मुलाकात
लिगामेंट टियर (कंधे की चोट) के इलाज के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी के संपर्क में आया था आयुष.यहीं से शुरू हुआ था मुलाकातों का सिलसिला.


4/7
|
यूट्यूब और सोशल मीडिया का प्रभाव
आयुष ने बताया कि वह यूट्यूब पर पाकिस्तानी मौलाना डॉ. इसरार अहमद सहित दुनिया भर के मोटिवेशनल स्पीकर्स को सुनता था; सोशल मीडिया के जरिए ही इस्लाम की बातें सीखीं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
शामली की बेशकीमती 'भारत मेडी शॉप'
यही है वह करोड़ों रुपये की 'भारत मेडी शॉप' जिसके इर्द-गिर्द घूम रही है पूरी तफ्तीश. इस अकेले मेडिकल स्टोर की बाजार कीमत ₹20 करोड़ से ज्यादा है.


6/7
|
₹100 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप
पुलिस और जांच एजेंसियों का दावा- शामली के सबसे रईस परिवारों में शुमार आयुष के पिता की ₹100 करोड़ से अधिक की जायदाद को कब्जे में लेने के लिए रचा गया था यह पूरा जाल.
ADVERTISEMENT


7/7
|
यूपी एटीएस और एसआईटी (SIT) की पैनी नजर
फर्जी निकाहनामा तैयार करने वाले फरार मौलवियों की तलाश तेज. यूपी एटीएस और एसआईटी इस सुनियोजित रैकेट की तह तक जाने के लिए हर पहलू की बारीकी से कर रही है जांच.
ADVERTISEMENT










