प्रतीक यादव के निधन के बाद सामने आईं अपर्णा यादव संग उनकी शादी की तस्वीरें, तिलक करती दिखीं भाभी डिंपल

यूपी तक

• 07:09 PM • 13 May 2026

Prateek Yadav Wedding Pictures: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी शादी की अनन्य तस्वीरें देखें. 2011 में सैफई में हुई इस शादी में अमिताभ बच्चन, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे.

follow google news
1

1/9

|

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 13 मई 2026, बुधवार को निधन हो गया. प्रतीक यादव की अचानक मौत ने पूरे यादव परिवार को एक गहरा सदमा दिया है.
 

2

2/9

|

प्रतीक यादव राजनीति की दुनिया से काफी दूर थे. लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीति में काफी सक्रिय हैं. दोनों की लव स्टोरी और शादी की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है. प्रतीक यादव की मौत के बाद अपर्णा और उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में पूरा यादव परिवार काफी खुश नजर आ रहा है.
 

3

3/9

|

इस तस्वीर में प्रतीक और अपर्णा वरमाला के दौरान एक साथ नजर आ रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.
 

4

4/9

|

अपनी शादी के फंक्शन में प्रतीक यादव बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में उन्हें अपने करीबियों के साथ खुशी से झूमते और डांस करते हुए देखा जा सकता है.
 

5

5/9

|

पारिवारिक रस्मों के बीच एक खूबसूरत पल, जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और प्रतीक की भाभी डिंपल यादव उन्हें तिलक लगाती और रस्में पूरी करती दिख रही हैं.
 

6

6/9

|

इस फोटो में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी नजर आ रहे हैं. अपने छोटे बेटे की शादी की रस्मों के दौरान नेताजी का चेहरा खुशी से खिला हुआ है.
 

7

7/9

|

शादी की पारंपरिक रस्मों की एक झलक, जिसमें प्रतीक यादव घुड़चढ़ी के दौरान शाही अंदाज में दिख रहे हैं. आसपास परिवार के सदस्य और बाराती जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.
 

8

8/9

|

तस्वीरों में पूरा यादव परिवार एक साथ दिखाई दे रहा है. 2011 में हुई यह शादी उस समय की सबसे बड़ी और हाई-प्रोफाइल शादियों में से एक थी, जिसमें राजनीति और बॉलीवुड का संगम दिखा था.
 

9

9/9

|

प्रतीक और अपर्णा का यह साथ कई सालों तक सार्वजनिक मंचों पर दिखा. हालांकि जनवरी 2026 में कुछ निजी मतभेदों की खबरें आईं. लेकिन प्रतीक के अचानक निधन ने इस कहानी पर विराम लगा दिया.

रिलेटेड फोटो गैलरी