हमीरपुर के गैंगस्टर पति का कानपुर में मर्डर, बेवफा पत्नी ने प्रेमी सबलू खान संग मिलकर रची थी पूरी साजिश

यूपी तक

• 06:24 PM • 09 Apr 2026

कानपुर में हमीरपुर के आशीष शर्मा की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी सबलू खान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले थे. लेकिन सीसीटीवी फुटेज और पुलिसिया जांच ने राज खोल दिया.

follow google news
1

1/7

|

कानपुर के एक किराए के कमरे में हमीरपुर निवासी आशीष शर्मा का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. आशीष पर गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज थे.लेकिन उसकी मौत ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी. शुरुआत में शक मकान मालिक पर गया, लेकिन जांच की सुई अपनों की ओर मुड़ गई.
 

2

2/7

|

जांच में खुलासा हुआ कि 1 अप्रैल की रात आशीष और उसकी पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर तीखी बहस हुई थी. पति की शराब की लत और मारपीट से तंग आ चुकी पत्नी ने इसे ही मौके में बदलने का फैसला किया और अपने खौफनाक इरादों को अंजाम दे दिया.
 

3

3/7

|

आशीष और उसकी पत्नी के बीच सबलू खान नाम का शख्स आ चुका था.आशीष की गैरमौजूदगी में सबलू ने उसकी जगह ले ली थी और दोनों के बीच अवैध संबंध शुरू हो गए थे. इसी प्रेम त्रिकोण ने आशीष की मौत का रास्ता साफ किया.
 

4

4/7

|

यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी. पुलिस के मुताबिक, पत्नी और उसके प्रेमी सबलू ने मिलकर हत्या से 15 दिन पहले ही पूरी प्लानिंग कर ली थी. वे बस सही मौके की तलाश में थे ताकि आशीष को रास्ते से हटाकर हमेशा के लिए एक हो सकें.
 

5

5/7

|

वारदात वाले दिन पत्नी कानपुर स्थित कमरे पर पहुंची और पति को जी भरकर शराब पिलाई. जब आशीष नशे में धुत हो गया, तो उसने सबलू को बुला लिया. दोनों ने मिलकर पहले आशीष के हाथ-पैर बांधे और फिर गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया.
 

6

6/7

|

हत्या के बाद दोनों रात में ही हमीरपुर भाग निकले. अपनी पहचान छिपाने के लिए पत्नी ने नौबस्ता के पास झाड़ियों में जाकर कपड़े बदले और ऐसे घर पहुंची जैसे कुछ हुआ ही न हो. उसने पुलिस को गुमराह करने की हर मुमकिन कोशिश की.
 

7

7/7

|

कानपुर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला.सबूत मिलते ही जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने सब उगल दिया. फिलहाल पत्नी सलाखों के पीछे है और प्रेमी सबलू खान की तलाश जारी है.

रिलेटेड फोटो गैलरी