‘ISI से संबंधों’ को लेकर अतीक के खिलाफ दर्ज हो सकता है UAPA के तहत केस
Atiq Ahmad News: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया…
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmad News: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया जा सकता है. एसटीएफ और पुलिस के बाद अब एटीएस अतीक के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस ने आतंकी संगठनों और ISI से संबंधों पर अतीक से लंबी पूछताछ की है. खबर के अनुसार, अतीक के पाकिस्तान से हथियार खरीदने और ISI से संबंध पर ATS का फोकस है. दावा है कि विवेचक को दिए बयान में अतीक ने ISI और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध स्वीकारे थे.
