गुंडाराज फ्री देने वाले अब बिजली फ्री देने की बात कर रहे: प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी…
ADVERTISEMENT

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के घरेलू बिजली मुफ्त किए जाने के वादे पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ‘गुंडाराज फ्री (मुफ्त) देने वाले अब बिजली फ्री देने की बात कर रहे हैं.’